मन पर इतना बोझ न रखिए,
ज़िंदगी एक पल की है,थोड़ा अपना भी ध्यान रखिए।
दिमाग को थोड़ा शांत रखिए,ज़िंदगी जीने का उत्साह रखिए।
हर बात को दिल से न लगाइए,खुद को थोड़ा आज़ाद रखिए।
खुश रहने की एक वजह साथ रखिए,चेहरे पर थोड़ी मुस्कान रखिए।
कल क्या पता क्या हो जाएगा,आज का थोड़ा ख़्याल रखिए।