हरियाणा सरकार द्वारा खरीफ 2026 में धान की सीधी बिजाई योजना को सभी जिलों में (महेंद्रगढ़ को छोड़कर) लागू किया गया है, जिसका उद्देश्य भूजल संरक्षण, कम लागत और कम मेहनत के साथ बेहतर उत्पादन को बढ़ावा देना है।
इस योजना के तहत धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को भौतिक सत्यापन उपरांत ₹4,500 प्रति एकड़ का अनुदान दिया जाएगा, जबकि मशीन खरीदने पर मशीन की कीमत का 50% या अधिकतम ₹40,000 प्रति मशीन (जो भी कम हो) का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
इस योजना का लाभ लेने के लिए
#MeriFasalMeraByora पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।