Official Twitter Handle DC Godda

Joined May 2018
3,869 Photos and videos
विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों को सम्मान, सिविल सर्जन कार्यालय , गोड्डा में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तवीरों के सम्मान में भव्य समारोह, शपथ, जागरूकता रोड शो एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
1
1
56
रक्तदान शिविर में कुल 51 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ। नियमित रक्तदाताओं एवं रक्तवीरों को सम्मानित किया गया। सुरक्षित एवं स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु रोड शो आयोजित किया गया। "रक्तदान – महादान, एक यूनिट रक्त किसी को नया जीवन दे सकता है।"
1
25
जिला अंतर्गत संचालित सरकारी /प्राईवेट क्लिनिक, नर्सिंग होम अस्पतालों के संचालकों को क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के प्रावधानों/मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।
2
2
10
193
बैठक में सिविल सर्जन , गोड्डा को जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी/प्राईवेट क्लिनिक, नर्सिंग होम अस्पतालों का जिला / प्रखंड स्तरीय टीम बनाकर जांच करने के निर्देश दिए गए।
1
1
3
102
पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत् गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संम्पन्न। ================ आज पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत् गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आहूत की गई। #PCPNDTAct #BetiBachaoBetiPadhao #Godda #TeamPRDGodda #HealthDepartment #Jharkhand @prdjharkhand
1
1
7
210
बैठक में जिले में संचालित सभी अल्ट्रासाउंड क्लिनिकों का शेड्यूल बनाकर नियमित रूप से जांच कराने, सभी निबंधित अल्ट्रासाउंड क्लिनिकों में विगत दिनों में बच्चे के जन्म के पूर्व गर्भावस्था जांच से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने,
1
3
91
अल्ट्रासाउंड जांच केंद्रों के माध्यम से जन्म के पूर्व जांच संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने हेतु सूचना तंत्र मजबूत करने और उनका औचक निरीक्षण करने के निदेश दिए गए।
3
44
5
100
9
109
4
81
आज समाहरणालय सभागार में आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 28 जून से प्रारंभ होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
1
4
166
इस दौरान बताया गया कि पोलियो उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यह आवश्यक है कि 0 से 5 वर्ष का एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित ना रहे।
1
1
118
आज समाहरणालय स्थित सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान विभिन्न प्रखंडों के सीएचसी/पीएचसी/एचएससी के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिए गए।
1
1
9
246
आज गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, सुंदरपहाड़ी ने स्वयं रक्तदान कर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजनों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
2
8
202
शिविर में स्थानीय युवाओं एवं नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही तथा कुल 15 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकती है। आइए, हम सभी नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।
2
2
123