Official twitter account of Director General of Police, Uttar Pradesh. Please do not report crime here. For emergency assistance, Dial 112.

Joined March 2017
217 Photos and videos
Jun 5
The courage and compassion shown by Recruit Constable Deepak Solanki embody the true spirit of UP Police. By going beyond the call of duty to save a precious life, he has set an inspiring example for the entire police fraternity. He will be felicitated at Police Headquarters with a commendation certificate. Well done Deepak!
जीवन रक्षा..... आज दिनांक 03.06.2026 को थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में ग्वालियर गेट के पास एक 20-25 फुट गहरे तालाब में एक युवती डूब रही थी। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने शोर मचा रहे थे, इसी दौरान थाना फतेहपुर सीकरी की चीता मोबाइल वहां से गुजर रही थी कि लोगों का शोर सुनकर रिक्रूट आरक्षी दीपक सोलंकी वहां पहुँचे तो देखा एक युवती गहरे पानी में डूब रही है। बिना समय गंवाये रिक्रूट आरक्षी दीपक सोलंकी ने जूते उताकर वर्दी में ही तालाब में छलांग लगा दी। जीवन रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रिक्रूट आरक्षी द्वारा अस्थायी रस्सी की सहायता से युवती को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तत्पश्चात युवती को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। आरक्षी दीपक सोलंकी द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए युवती की जीवन रक्षा की गयी। पुलिस कमिश्नर आगरा @DeepakKumarIPS द्वारा उक्त आरक्षी को उसके उत्साहवर्धन हेतु ₹1000/- का नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर, सम्मानित किया जायेगा। #UPPolice #UPPCares #EveryLifeMatters @Uppolice @dgpup @UPGovt @CMOfficeUP @homeupgov @CPAgra_
88
135
722
63,245
Jun 2
उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत मा. राज्यपाल श्रीमती @anandibenpatel जी से आज जनभवन, लखनऊ में शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। आदरणीय राज्यपाल जी का प्रेरक मार्गदर्शन उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए ऊर्जा एवं प्रेरणा का स्रोत है।
97
123
742
14,501
May 31
उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक का दायित्व प्रदान करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी का हृदयतल से आभार। माननीय मुख्यमंत्री जी के विश्वास एवं मार्गदर्शन में अपराध के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति को और अधिक प्रभावी बनाना, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, जनसुरक्षा एवं जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाना मेरी प्रतिबद्धता है। उत्तर प्रदेश पुलिस प्रदेश वासियों की सुरक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निरंतर कार्य करती रहेगी।
374
455
2,642
80,545
May 5
कर्तव्य पालन के दौरान हरियाणा में घटित दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में जनपद जालौन पुलिस के 04 कर्मियों—उ0नि0 सत्यभान सिंह, उ0नि0 मोहित कुमार यादव, आरक्षी प्रदीप कुमार एवं आरक्षी अशोक कुमार—के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार अपने कर्तव्यनिष्ठ साथियों के असामयिक निधन से शोकाकुल है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दें।
140
152
781
64,810
Apr 27
उत्तर प्रदेश पुलिस आधुनिक प्रशिक्षण, पारदर्शी भर्ती, उन्नत संसाधनों एवं बढ़ती महिला भागीदारी के साथ देश के लिए आदर्श मॉडल बन रही है। 112 प्रशिक्षण केंद्रों से प्रशिक्षित नवआरक्षी अनुशासन, दक्षता और जनसेवा के संकल्प के साथ सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती देंगे। #UPPolice #UPPolicePOP
99
122
349
25,491
Apr 27
नवआरक्षियों का उत्साह, ऊर्जा और सेवा संकल्प उत्तर प्रदेश पुलिस को भविष्य में और अधिक सक्षम, भरोसेमंद एवं जनकेंद्रित बनाएगा। #UPPolice #UPPolicePOP
39
96
243
15,964
Apr 27
प्रशिक्षित नवआरक्षियों की दीक्षान्त परेड, उत्तर प्रदेश पुलिस के आधुनिकीकरण और सुदृढ़ मानव संसाधन विकास की एक मिसाल है । बेहतर संसाधन, महिला सहभागिता और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सम्मान प्राप्त करने वाले आरक्षियों की उपलब्धियाँ पूरे बल के लिए प्रेरणादायी हैं। #UPPolice #UPPolicePOP
24
92
265
13,518
Apr 27
उत्तर प्रदेश पुलिस कठोर प्रशिक्षण, आधुनिक संसाधनों और तकनीकी सशक्तिकरण के साथ नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। नवआरक्षियों की दीक्षान्त परेड परिश्रम, अनुशासन और सपनों के साकार होने का प्रतीक है। उनका उत्साह और सेवा भावना प्रदेश को और सुरक्षित बनाएगी। #UPPolice #UPPolicePOP
23
85
198
9,767
Apr 26
आज पुलिस लाइन्स, लखनऊ में आयोजित 60,244 आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती–2025 के भव्य दीक्षांत परेड समारोह में माननीय मुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में इस गौरवशाली क्षण का साक्षी रहा। 09 माह का कठोर प्रशिक्षण आज सफलता के शिखर पर पहुँचा है। अनुशासन, साहस एवं आधुनिक पुलिसिंग के मूल मंत्र से सुसज्जित ये युवा रक्षक अब ‘सुरक्षा और सेवा’ के संकल्प को साकार करेंगे। नवदीक्षित आरक्षियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी सत्यनिष्ठा, साहस एवं सेवा भाव के साथ प्रदेश की जनता की सुरक्षा तथा विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेंगे। #UPPolice #UPPolicePOP
31
112
412
12,199
Mar 28
It was a matter of immense pride to welcome Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji on the historic occasion of the inauguration of Noida International Airport, Jewar. Under the visionary leadership of Hon’ble CM UP Shri @myogiadityanath Ji, Uttar Pradesh is scaling new heights of development. This airport is a symbol of the flight of the ‘New Uttar Pradesh’. #JewarAirport #NoidaInternationalAirport #NewUP
115
164
701
29,438
Mar 28
आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के ऐतिहासिक लोकार्पण के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का स्वागत करते हुए अत्यंत गर्व का अनुभव हुआ। माननीय CM UP श्री @myogiadityanath जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। यह हवाई अड्डा ‘नए उत्तर प्रदेश’ की उड़ान का प्रतीक है। #जेवर_एयरपोर्ट #NoidaInternationalAirport #NewUP
275
416
3,329
263,153
Mar 22
आज जनपद मीरजापुर में आयोजित जोन स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक में एडीजी जोन वाराणसी, विंध्याचल एवं वाराणसी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक/उपमहानिरीक्षक सहित दोनों रेंज के पुलिस अधीक्षकों एवं अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा की। बैठक में गौतस्करी, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही, मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा हेतु संचालित कार्यक्रमों की प्रगति, अपराध नियंत्रण में यक्ष ऐप (Yaksh App) के प्रभावी उपयोग, साइबर अपराधों की रोकथाम व जन-जागरूकता, ई-साक्ष्य, तथा जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा आमजन के साथ संवेदनशील व मर्यादित व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
103
158
481
29,453
Mar 17
आज पुलिस मुख्यालय में ह्यूमन ट्रैफिकिंग की रोकथाम हेतु आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला में प्रतिभाग किया। ह्यूमन ट्रैफिकिंग न केवल एक जघन्य संगठित अपराध है, बल्कि मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन भी है। उत्तर प्रदेश पुलिस इस चुनौती से निपटने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट्स का विस्तार सभी 75 जनपदों तक किया गया है। सभी इकाइयों को इंटेलिजेंस सुदृढ़ करने, हॉटस्पॉट चिन्हित कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने एवं समन्वित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना करता हूँ।
57
161
434
25,201
DGP UP retweeted
अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा UPSIFS, लखनऊ का भ्रमण उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस (UPSIFS), लखनऊ में लंदन (UK) से आए न्यायिक सदस्यों एवं वरिष्ठ बैरिस्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान का भ्रमण किया। संस्थान के संस्थापक निदेशक डॉ. जी.के. गोस्वामी, आईजी राजीव मल्होत्रा तथा डीआईजी हेमराज मीणा ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ. जी.के. गोस्वामी ने प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए UPSIFS में संचालित शैक्षणिक सत्रों एवं विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह संस्थान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शिता का परिणाम है तथा फॉरेंसिक शिक्षा के क्षेत्र में भारत का दूसरा प्रमुख संस्थान है। प्रतिनिधिमंडल के कोऑर्डिनेटर बैरिस्टर हरजोत सिंह ने संस्थान एवं UPSIFS परिवार के प्रति धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के अधिवक्तागण, पुलिस विभाग के अधिकारी, संस्थान की फैकल्टी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। #UPSIFS #UPPolice
32
123
214
16,492
Mar 10
In today’s statewide crime review meeting at Police Headquarters, I reviewed the progress on quality and timely disposal of investigations, effective grievance redressal, the Zero Fatality District (ZFD) initiative, use of the YAKSH App, and strengthening of digital evidence (e-evidence). Continuous monitoring and proactive policing have resulted in a significant reduction in public grievances and road accidents across the state. All officers were directed to work with dedication, integrity and professional excellence, in alignment with the priorities of the Government, to ensure high standards of policing across all domains.
28
119
268
15,363
Mar 10
आज पुलिस मुख्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक में जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, विवेचनाओं की गुणवत्ता एवं समयबद्धता, ZFD अभियान, यक्ष ऐप के प्रभावी उपयोग तथा ई-साक्ष्य की समीक्षा की। सतत निगरानी एवं प्रभावी पुलिसिंग के परिणामस्वरूप प्रदेश में जनशिकायतों एवं सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी हुई है। समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप पूर्ण मनोयोग, निष्ठा एवं पेशेवर दक्षता के साथ कार्य करते हुए पुलिसिंग के प्रत्येक क्षेत्र में उच्चस्तरीय प्रदर्शन सुनिश्चित करें।
41
127
331
16,445
Feb 19
आज जनपद इटावा में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यशाला में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभाग किया। डिजिटल क्रांति ने जीवन को सरल बनाया है, पर लालच, लापरवाही और भय साइबर अपराध का कारण बनते हैं। सतर्क रहें—अनजाने लिंक पर क्लिक न करें, फर्जी कॉल से न डरें, और साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 पर सूचना दें। आइए, हम सभी साइबर सुरक्षा के एंबेसडर बनें और सुरक्षित डिजिटल उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ। #UPPolice #CyberSafeUP
74
134
335
18,947
Feb 14
आज पुलिस मुख्यालय पर प्रदेश के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों हेतु आयोजित ऑनलाइन मासिक अपराध गोष्ठी में मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रतिभाग किया। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत समस्त हितधारकों से वार्ता करते हुए सौहार्दपूर्वक वातावरण में त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने, बजट का समयबद्ध एवं समुचित उपयोग करने एवं विवेचना की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु बीएनएसएस के प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन करने हेतु विस्तृत समीक्षा कर समुचित निर्देश दिये गये।
77
170
512
25,893
Feb 11
आज पुलिस मुख्यालय में प्रान्तीय पुलिस सेवा के 92वें बैच के 12 प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों से भेंट कर उन्हें विश्व के सबसे बड़े पुलिसबल का हिस्सा बनने पर बधाई दी। उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन केवल उपलब्धि नहीं—यह सेवा, समर्पण और उत्तरदायित्व की बड़ी जिम्मेदारी है। पुलिसिंग एक नौकरी नहीं, बल्कि Way of Life है—जिसमें उच्च आचरण, जवाबदेही और प्रोफेशनलिज़्म अपेक्षित है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये युवा अधिकारी उत्तर प्रदेश पुलिस की गौरवशाली परंपरा को और सुदृढ़ करेंगे।
61
279
825
37,161
Feb 11
उत्तर प्रदेश विधान सभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में कानून-व्यवस्था एवं आधुनिक पुलिसिंग के लिए ₹44,000 करोड़ से अधिक के प्रावधान हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार। यह बजट स्मार्ट, तकनीक-संपन्न और आधुनिक पुलिसिंग को नई गति देगा—साइबर थानों के आधुनिकीकरण, साइबर सुरक्षा संचालन केंद्र की स्थापना, डिजिटल एवं फॉरेंसिक जांच सुदृढ़ीकरण, नई विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं के सशक्तीकरण तथा वैज्ञानिक अन्वेषण हेतु विशेष प्रावधान इसके प्रमाण हैं। मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला बीट कर्मियों हेतु नए वाहन, UP-112 के बेड़े का विस्तार, SDRF की नई टीमें तथा अग्निशमन सेवाओं का सुदृढ़ीकरण—ये सभी कदम सुरक्षित, संवेदनशील और सक्षम उत्तर प्रदेश की दिशा में निर्णायक सिद्ध होंगे। यह बजट “सुरक्षित और समृद्ध उत्तर प्रदेश” के संकल्प को सशक्त आधार प्रदान करने वाला ऐतिहासिक कदम है।
79
249
797
46,002