#BREAKING तेज़ी से बदलते घटनाक्रम में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री
#ShehbazSharif ने X पर पोस्ट किया कि अगले 24 घंटों में शांति समझौते के फाइनल होने की उम्मीद है, जिसके तुरंत बाद पाकिस्तान शांति समझौते पर इलेक्ट्रॉनिक तरीके से हस्ताक्षर करने की तैयारी कर रहा है और उसके बाद अगले हफ़्ते टेक्निकल लेवल पर बातचीत होगी.
उधर, इज़राइल के प्रधानमंत्री
#Netanyahu ने कहा है कि उनका देश US और ईरान के बीच शांति समझौते का हिस्सा नहीं होगा.
नेतन्याहू की हाल के हफ्तों में
#Trump के साथ कई बार बहस हुई है. US की मांग है कि इज़राइल लेबनान में military action बंद करे ताकि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच डील हो सके.
ईरान के विदेशमंत्री
#AbbasAraghchi ने कहा कि इस समझौते से लेबनान में युद्ध खत्म हो जाएगा, जिसका मतलब है कि इज़राइल कब्ज़े वाले इलाकों से पीछे हट जाएगा.
जबकि इज़राइल के रक्षा मंत्री ने कहा कि वो पीछे नहीं हटेगा. लेबनान की घटनाएं एक ऐसी वजह हैं जो डील को रोक सकती हैं. इज़राइली सेना अभी भी दक्षिणी लेबनान के बड़े हिस्से पर कब्ज़ा किए हुए है और हिज़्बुल्लाह के साथ सीमा पार हमले जारी रखे हुए है.
समझौते को लेकर ईरानी सरकारी मीडिया ने दावा किया कि समझौते के तहत ईरान के फ्रीज्ड फंड जारी किए जा सकते हैं. बताया गया कि इसके तहत ईरान को तुरंत अरबों डॉलर मिलेंगे. खबर पर इज़राइल ने व्हाइट हाउस से सफाई मांगी. अमेरिका के उपराष्ट्रपति
#JDVance बोले: "ईरानियों को कोई कैश नहीं मिल रहा है, और सिर्फ़ किसी डील पर साइन करने या मीटिंग में शामिल होने के लिए कोई फ़ंड जारी नहीं किया जा रहा है." इस पर और सफाई देते हुए एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि ईरान को आर्थिक लाभ तभी मिलेगा, जब वो समझौते की शर्तों का पालन करेगा. कोई भी फ़ायदा लेने से पहले ईरानियों को कुछ देना होगा.