उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता (पुरुष/महिला) भर्ती हेतु आयोजित प्रारंभिक परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिन्हा के साथ जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रामबाग इंटर कॉलेज तथा बागला डिग्री कॉलेज स्थित परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम एवं स्ट्रांग रूम का गहन निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा कक्षों में चल रही परीक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया।
@UPGovt @CMOfficeUP @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @dm_hathras
#Hathras #UPPSC #LecturerRecruitment #Examination