मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज कुशीनगर स्थित निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
लगभग ₹450 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहा यह विश्वविद्यालय पूर्वांचल के किसानों एवं युवाओं के लिए आधुनिक कृषि शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार तथा रोजगार के नए अवसरों का केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री जी ने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मेडिकल कॉलेज, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बेहतर सड़क संपर्क एवं कृषि विश्वविद्यालय जैसी परियोजनाएं कुशीनगर को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और निवेश का उभरता हुआ केंद्र बना रही हैं।