आप सभी की दुआओं और बाबा विश्वनाथ की असीम अनुकम्पा से, मैं आज पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाने हेतु कांग्रेस मुख्यालय पहुँच चुका हूँ।
मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान प्रदेशवासियों का जो स्नेह मिला, उसने मुझे नई ऊर्जा दी।
आज मुख्यालय पर अपने ऊर्जावान कार्यकर्ताओं और साथियों का उत्साह देखकर मन भावुक हो गया। मेरी पत्नी की आंखों में आए खुशी के आंसू कार्यकर्ताओं के इसी अगाध प्रेम का प्रमाण हैं।
कार्यकर्ताओं का यह अटूट विश्वास ही मेरी असली पूंजी है। अब उत्तर प्रदेश की सड़कों पर न्याय की गूंज और भी प्रखर होगी।
जय हिंद! जय कांग्रेस! ✋
#AjayRai #UPCongress #NyayYatra #BackToService