हमीरपुर: राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशन में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय कुछेछा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कुछेछा में बच्चों के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकेश खरवार ने बच्चों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। वहीं, आपदा प्रशिक्षक एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अकबर अली ने बच्चों को विज्ञान विषय के अंतर्गत पोषण एवं पाचन तंत्र के बारे में सचित्र जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों को भी बाढ़ के दौरान बचाव के उपाय बताए गए। इस अवसर पर श्री राकेश कुमार,अपर जिलाधिकारी (एफ/आर) भी उपस्थित रहे।
#BasicEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP