‘अग्रणी राजस्थान में बढ़ रही गोडावण की संख्या’
राज्य पक्षी गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) की लगातार घटती संख्या के बीच कृत्रिम गर्भाधान (आर्टिफीसियल इनसेमिनेशन) द्वारा स्वस्थ चूजे के जन्म लेने का समाचार सुखद एवं ऐतिहासिक है। गोडावण सरंक्षण एवं संख्या वृद्धि के लिहाज से यह बेहद आशाजनक सूचना है।
गंभीर रूप से लुप्तप्राय ग्रेट इंडियन बस्टर्ड की प्रजनन दर बहुत धीमी होती है। राजस्थान में गोडावण सरंक्षण के दृष्टिकोण से शुरू किए गए ‘बस्टर्ड सरंक्षण एवं पुनर्वास कार्यक्रम’ के अंतर्गत जैसलमेर स्थित कृत्रिम प्रजनन केन्द्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्थानीय पर्यावरण प्रेमी इस दिशा में निरंतर सहयोग- भावना के साथ कार्य कर रहे हैं।
इस प्रोजेक्ट से जुड़े समस्त वैज्ञानिकों,वन विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों एवं पर्यावरण प्रेमियों को उनके विशेष एवं सतत प्रयासों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ।
#GreatIndianBustard #GIB #Jaisalmer #Conservation #BustardRecoveryProgram