#रायबरेली :- रेलवे स्टेशन पार्किंग में अवैध वसूली पर ठेकेदार का बयान सामने आया।
रायबरेली रेलवे स्टेशन पर फ्री पार्किंग के बावजूद अवैध वसूली की शिकायतों ने हड़कंप मचा दिया है। जांच में सामने आया कि रेलवे द्वारा बाइक स्टैंड का ठेका निरस्त किए जाने के बाद वहां फ्री पार्किंग के स्टीकर लगाए गए, लेकिन इसके बाद भी पैसा वसूले जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं।
मामले में जब मीडिया ने पड़ताल की तो स्टैंड के ठेकेदार हरिओम तिवारी ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उनका ठेका कुछ समय के लिए निरस्त किया गया है, लेकिन स्टैंड पर कई गाड़ियां महीनों से खड़ी हैं—कुछ 5 महीने से तो कुछ 1 साल से अधिक समय से पड़ी हैं। ठेकेदार का कहना है कि इन वाहनों को उनके मालिकों को वापस सौंपने के बाद स्टैंड पूरी तरह खाली कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अगली पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह टेंडर प्रक्रिया के तहत लागू होगी और तभी शुल्क वसूला जाएगा।
इस मामले पर बाइक चालकों ने भी अपने बयान दिए और मनमानी वसूली पर सवाल उठाए।
@dmraebareli
#Raebareli #RailwayStation #ParkingIssue #IllegalCollection #FreeParking #ContractorStatement #UPNews #BreakingNews #RailwayParking