भारत में डिजिटल अवसरों की कमी नहीं है, बस कमी है तो सही मानसिकता की। जापान की तरह अगर हम भी 'Competition' की जगह 'Collaboration' पर ध्यान दें, तो सोशल मीडिया कमाई का बेहतरीन जरिया बन सकता है। शानदार थ्रेड! 🇮🇳🇯🇵
#EarningTips #SocialMediaStrategy #Engagement
भारत में Payout की समस्या पर एक पोस्ट बनाई है इस पर थोडा ध्यान देना-
भारत में बहुत से लोग खुद को बेरोज़गार कहते हैं, जबकि उनके पास मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया जैसे साधन मौजूद हैं। फिर भी वे कमाई क्यों नहीं कर पा रहे हैं?
अगर हम जापान की बात करें, तो वहाँ की आबादी भारत से बहुत कम है, लेकिन फिर भी वह एक विकसित देश है। इसका सबसे बड़ा कारण है वहाँ के लोगों का आपसी सहयोग और एक-दूसरे को आगे बढ़ाने की सोच।
वहीं भारत में अक्सर देखा जाता है कि लोग एक-दूसरे को सहयोग देने के बजाय प्रतियोगी समझते हैं। हर कोई चाहता है कि पहले उसे फायदा मिले, तभी वह किसी और की मदद करेगा।
सोशल मीडिया, खासकर ट्विटर (X) पर यह साफ दिखाई देता है।
लोग तभी फॉलो करते हैं जब बदले में फॉलो मिले।
कमेंट, लाइक या RT तभी करते हैं जब उन्हें बदले में वही चाहिए।
कई लोग फॉलो करके बाद में अनफॉलो कर देते हैं।
लाइक, कमेंट लेकर दूसरों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं।
इसी वजह से भारत में सस्ता डेटा, हर हाथ में फोन और कमाई के इतने मौके होने के बावजूद लोग सिर्फ किस्मत या जुगाड़ के भरोसे बैठे रहते हैं।
इसके उलट जापान में सोशल मीडिया यूज़र एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं, इसलिए उनकी ऑनलाइन इनकम काफ़ी अच्छी होती है।
सच यह है कि भारत में भी हर व्यक्ति अच्छी कमाई कर सकता है, लेकिन अकेले या छोटे ग्रुप में नहीं। सोशल मीडिया का एल्गोरिद्म तभी काम करता है जब सहयोग निःस्वार्थ हो।
ट्विटर पर ज़्यादातर सामान्य यूज़र किसी न किसी तरह 300–400 लोगों से जुड़े हुए हैं। लेकिन अगर रोज़ आपकी पोस्ट पर वही लोग वही एक्टिविटी करते रहें, तो उसका कोई फ़ायदा नहीं होता। नई ऑडियंस तक पहुँचना बहुत ज़रूरी है।
आपके कुछ रेगुलर फॉलोअर्स हो सकते हैं, लेकिन कमाई के लिए नए लोगों का इंगेज होना जरूरी है।
समाधान क्या है?
अगर सच में लाखों कमाने हैं, तो सोच बदलनी होगी।
जब भी समय मिले, बिना किसी स्वार्थ के:
•दूसरों की पोस्ट पर RT करें
•लाइक करें
•कमेंट करें
यह देखकर नहीं कि अकाउंट वेरिफाइड है या नहीं।
एक टारगेट रखें, जैसे रोज़:
•400–500 RT
•1200 लाइक
•500–1000 कमेंट
अगर यह सब निःस्वार्थ भाव से किया जाए, तो:
•रोज़ लाखों नए यूज़र जुड़ेंगे
•बहुत से अकाउंट मोनेटाइज होंगे
•सभी को नए लोगों से लाइक, कमेंट और RT मिलेंगे।
इससे इम्प्रेशन और इंगेजमेंट की समस्या खत्म होगी और लोगों की कमाई धीरे-धीरे 20$ - 1000 $ डॉलर तक पहुँच सकती है।
लेकिन इसके लिए शुरुआत करनी होगी और सभी को मिलकर इस पर काम करना होगा।
अगर mera post अच्छा लगा हो तो repost ज़रूर कर देना।