लखनऊ, 31.08.2024 | हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा "विकसित भारत में शिक्षा का महत्व” के अंतर्गत ब्राइट स्टार्ट कॉन्वेंट स्कूल, रायबरेली रोड, लखनऊ में जागरूकता कार्यक्रम “शिक्षित समाज: सम्पन्न देश” का आयोजन किया गया |
कार्यक्रम के अंतर्गत हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के स्वयंसेवकों ने विद्यालय के 80 छात्र-छात्राओं को शिक्षा का महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि, "शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं हैं । वास्तविक शिक्षा जीवन के विभिन्न अनुभवों और कौशलों को समाहित करती हैं, जिनमें वे महत्वपूर्ण ज्ञान और कौशल भी शामिल हैं जो पारंपरिक शैक्षणिक व्यवस्था में अक्सर अनदेखे रह जाते हैं |”
स्वयंसेवकों ने छात्राओं को यह समझाया कि शिक्षा का महत्व क्यों आवश्यक हैं । उन्होंने बताया कि “शिक्षा केवल जानकारी का संकलन नहीं, बल्कि यह व्यक्तित्व के समग्र विकास और सशक्त समाज की नींव रखने का आधार हैं । इस विस्तृत दृष्टिकोण से छात्रों को प्रेरित किया गया, ताकि वे अपने जीवन और करियर में समग्र विकास की दिशा में कदम बढ़ा सकें और शिक्षा के महत्व को एक नए आयाम से समझ सकें । इस प्रकार, कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को एक ऐसे समाज का निर्माण करने के लिए प्रोत्साहित करना था, जहां हर व्यक्ति शिक्षित हो और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सके ।"
जागरूकता कार्यक्रम “शिक्षा का महत्व” मे हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के स्वयंसेवकों श्री सिद्धार्थ सिंह, सुश्री पूजा यादव, सुश्री प्रियांशी द्विवेदी (एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी) ने सहभागिता की तथा जागरूकता अभियान को सफल बनाया |
#Importanceofeducation #Educationshapingprogress #Learnandgrow #Investineducation #Lifelonglearning #Educationalprogress #Educationforall #Progressivelearning #Educationfirst #Equityineducation #Educationalempowerment #Knowledgeforgrowth
#NarendraModi #PMOIndia
#YogiAdityanath #UPCM
#BrightStartConventSchool
#AmityUniversity #AmityInstituteofBiotechnology
#SiddharthSingh #PoojaYadav #PriyanshiDwivedi
#HelpUTrust #HelpUEducationalandCharitableTrust
#KiranAgarwal #DrRupalAgarwal #HarshVardhanAgarwal
#followers #highlight #topfans
helputrust.org