विलुप्त लोक एवं जनजातीय कला 'उत्थान महोत्सव' में आपका स्वागत है, जो 25 अक्टूबर, 2024 को शाम 6:00 बजे मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय, भोपाल में आयोजित किया जाएगा। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज और जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी, भोपाल द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनजातीय कला की समृद्ध विरासत को पुनर्जीवित करना है। इस अवसर पर मटकी लोकनृत्य, गणगौर लोकनृत्य, गोंडी थातिया और निमाड़ी लोक गायन जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों का आनंद लें। आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
प्रवेश नि:शुल्क
ऐसे मनोरंजक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी पाने हेतु आप हमसे जुड़े रहें।
#utthaanmahotsav2024#tribalartrevival#madhyapradesh#tribalmuseum#matkiloknritya#gangaurloknritya#gondithaatiya#nimadilokgeet#tribalartandculture#mptourism#indianculture#exploremadhyapradesh#freeentryevent