उत्तर प्रदेश के बांदा में स्मार्ट मीटर को लेकर एक अनोखा विरोध देखने को मिला। शादी वाले दिन एक दूल्हा, बारात लेकर दुल्हन के घर जाने की बजाय बैंड-बाजे के साथ जिला अधिकारी (DM) कार्यालय पहुंच गया।
दरअसल, उसी दिन उसके घर का स्मार्ट मीटर अचानक बंद हो गया, जिससे बिजली चली गई और पूरा घर अंधेरे में डूब गया। शादी में आए मेहमानों और रिश्तेदारों के बीच हुई इस परेशानी से नाराज होकर दूल्हा बारातियों के साथ प्रदर्शन करने लगा और बिजली बहाल करने की मांग करने लगा।
दूल्हे ने अधिकारियों से अपील की कि पुराने मीटर को फिर से लगाया जाए और नए प्रीपेड स्मार्ट मीटर को हटाया जाए। उसने कहा कि बिना बिजली के शादी की रस्में कैसे पूरी होंगी और इतनी गर्मी में नई दुल्हन घर में कैसे रह पाएगी।
#Banda #UPNews #SmartMeter #ElectricityIssue #WeddingNews #GroomProtest #DMOffice #ViralNews #IndiaNews #BreakingNews @myogiadityanath @samajwadiparty @mediacellsp @yadavakhilesh