मां की मौत दिखाकर अमेरिका में क्लेम. मां को मरा बताया...फर्जी सर्टिफिकेट लगाया, क्लेम के 83 लाख रूपये के लिए फर्जीवाड़ा
#InsuranceClaim #Bihar #UnitedStates #InsuranceFraud #InsuranceClaimFraud
इसी वर्ष 25 अप्रैल को पटना रेलवे स्टेशन के सामने पाल होटल में आग लग गई थी जिसमें 8 लोगों की मौत हुई थी, लेकिन अब हादसे में अचानक एक मृतक और बढ़ गया है, वो भी 83 लाख रुपए के लिए.
.
.
अंकित नाम के ठग ने बीमा कंपनी को बताया कि पाल होटल अग्निकांड में उसकी मां की मौत हुई है. ठग ने अपनी मां का नाम सुमन लाल बताया, अंकित ने क्लेम की रकम लेने के लिए नकली डेथ सर्टिफिकेट भी बनवाया और फिर अमेरिका की बीमा कंपनी से 83 लाख रूपये का क्लेम किया.
.
.
इसकी जांच के लिए जब अमेरिकी इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी गिरीश नंदन ने पटना पहुंचकर जांच की तो पता चला कि पाल होटल अग्निकांड में सुमन लाल की किसी महिला की मौत नहीं हुई है और डेथ सर्टिफिकेट भी फर्जी है.