कुरुक्षेत्र से माननीय सांसद श्री नवीन जिंदल जी के कुशल नेतृत्व एवं नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा संचालित कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर (KISC) में क्यूबा गणराज्य के राजदूत जुआन कार्लोस मार्सान एगुइलेरा जी एवं उप राजदूत ग्वाडालूपे डे रेग्ला फ्रोमेटा गोमेज जी ने प्रगतिशील किसानों एवं पशुपालकों के साथ संवाद कर कृषि, पशुपालन और कौशल विकास से जुड़े आधुनिक नवाचारों एवं संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों जैसे कौशल विकास कार्यक्रम, आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण, पशुधन स्वास्थ्य एवं गर्भ जांच प्रशिक्षण, जागरूकता शिविर तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से ग्रामीण विकास को नई दिशा देने पहलों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।