माननीय प्रधानमंत्री श्री
@narendramodi सर के दूरदर्शी नेतृत्व में जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (DDWS) द्वारा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ (SGSJ) अभियान का शुभारंभ किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के अंतर्गत ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ SGSJ अभियान तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रति जनजागरूकता हेतु DDWS के राष्ट्रीय स्तरीय IEC अभियान का शुभारंभ किया।
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की “क्लाइमेट एक्शन” थीम के अनुरूप 1 से 5 जून 2026 तक चलने वाला यह अभियान मिशन LiFE की भावना को आगे बढ़ाते हुए SBM(G) 2.0 के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सतत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सशक्त बनाने पर केंद्रित है।
यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ गांवों को ODF Plus (Model) की दिशा में आगे ले जाने का कार्य करेगा। DDWS का राष्ट्रीय IEC अभियान भी ग्रामीण क्षेत्रों में SWM Rules, 2026 से जुड़े विभिन्न पहलुओं तथा सभी हितधारकों की भूमिकाओं एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु समर्पित है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश (भीष्मपुर, वाराणसी), छत्तीसगढ़ (अत्तावल, बस्तर), असम (डामरापाटपार, गोलपाड़ा) और महाराष्ट्र (निगवे दुमाला, कोल्हापुर) के सरपंचों के साथ सार्थक संवाद हुआ। उन्होंने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जनभागीदारी, स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता, सिंगल यूज़ प्लास्टिक उन्मूलन, फूड वेस्ट मैनेजमेंट तथा यूज़र चार्ज व्यवस्था जैसे विषयों पर अपने प्रेरणादायक प्रयास साझा किए।
सरपंच ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान और SWM Rules 2026 के प्रभावी जमीनी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, सिंगल पिट शौचालयों को ट्विन पिट में परिवर्तित करने, अपशिष्ट प्रबंधन हेतु यूज़र चार्ज संग्रहण तथा गांवों में SWM परिसंपत्तियों की कार्यक्षमता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
#SBMG #SWMRules2026