आज नारायण सेवा संस्थान एवं श्री राधा कृष्ण चैरिटेबल फाउंडेशन (यूएसए) के संयुक्त तत्वावधान में मुंबई में "विशाल नि:शुल्क जापानी एवं जर्मन तकनीक से निर्मित 3-डी प्रिंटेड नारायण मॉड्यूलर आर्टिफिशयल लिंब वितरण शिविर" का सफल आयोजन किया गया। इस सेवा प्रकल्प में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन नए उत्साह, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की आशा के साथ शामिल हुए।
शिविर के दौरान पात्र दिव्यांगजनों को जापानी एवं जर्मन तकनीक से निर्मित अत्याधुनिक 3-डी प्रिंटेड नारायण मॉड्यूलर आर्टिफिशियल लिंब एवं कैलिपर निःशुल्क प्रदान किए गए। इन सहायक उपकरणों ने न केवल उनके कदमों को नया संबल दिया, बल्कि आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का नया विश्वास भी जगाया।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग के माननीय मंत्री श्री
@MPLodha जी, श्रीमती मंजु लोढ़ा तथा राधा कृष्णा चैरिटेबल फाउंडेशन (USA) की श्रीमती जयश्री भाटिया सहित अनेक गणमान्य अतिथियों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी अतिथियों ने संस्थान द्वारा दिव्यांगजनों के पुनर्वास एवं सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए लाभार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किए।
#NarayanSevaSansthan #ArtificialLimb #Mumbai #MedicalCamp #3DPrintedLimb #ModularLimb #Rehabilitation #Healthcare #NGOIndia #Charity #SocialService #JapanTechnology #GermanTechnology #Divyangjan #LifeTransformation #ServiceToHumanity
[ Narayan Seva Sansthan, Mumbai, artificial limb camp, caliper measurement camp, disability rehabilitation, 3D printed artificial limb, modular prosthetic limb, Divyang support, free limb distribution, NGO, healthcare ]