वाराणसी दालमंडी में महा-ध्वस्तीकरण! बुलडोजर के बाद पोकलैंड की एंट्री, PWD की मुनादी
वाराणसी के दालमंडी इलाके से बड़ी खबर! वाराणसी प्रशासन द्वारा दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण (Road Widening) के अभियान को अब और तेज कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने लाउडस्पीकर (ध्वनि यंत्र) के माध्यम से पूरे इलाके में मुनादी करवाकर लोगों को सूचित कर दिया है।
इस अभियान के तहत जिन 16 भवनों की रजिस्ट्री कराई जा चुकी है, उन्हें ध्वस्त (Demolish) करने की कार्रवाई शुरू हो रही है। जमीनी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए इलाके में बुलडोजर के साथ-साथ अब भारी-भरकम पोकलैंड मशीनों (Poclain Machines) की भी एंट्री हो चुकी है।
#VaranasiNews#Dalmandi#RoadWidening#BulldozerAction#KashiDevelopment#PWDVaranasi#UPNews#BreakingNews#VaranasiDevelopment#PoclainMachine#aajkikhabar