आज दिनांक 20 मई 2026 को नई दिल्ली स्थित कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा कर्तव्य भवन-3 में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अंतर्गत Poster Making Competition का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कर्मयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता, जागरूकता एवं स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े संदेशों को रचनात्मक माध्यम से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के संकल्प को सशक्त बनाने हेतु प्रेरणादायी पोस्टर तैयार किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल एवं समाज में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।
#DoPT #PosterMakingCompetition #SwachhataPakhwada2026 #Karmayogi