🚨 अम्बेडकरनगर हादसा – संविदा कर्मी घायल, कम्पनी की लापरवाही उजागर 🚨
अम्बेडकरनगर के 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र भिटी पर कार्यरत संविदा कर्मी सुधाकर गौड़ पुत्र श्री राम सुरेश गौड़ दिनांक 26 सितम्बर 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
घायल सुधाकर मेसर्स प्राइम वन वर्कफोर्स प्राइवेट लिमिटेड के अधीन कार्यरत हैं, लेकिन हादसे के बाद कम्पनी और सुपरवाइजर अवधेश विश्वकर्मा ने अब तक किसी प्रकार की मदद नहीं की।
👉 ना तो ई-आईडी कार्ड उपलब्ध कराया गया, ना ही इलाज हेतु आर्थिक सहयोग।
📌 आर्थिक तंगी के कारण उचित इलाज नहीं हो पा रहा है।
📌 कम्पनी और विभाग की लापरवाही ने संविदा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
स्थानीय नागरिकों व कर्मचारी संगठनों ने माँग की है कि –
✔️ घायल कर्मी को तत्काल उपचार व मुआवज़ा दिया जाए।
✔️ दोषी कम्पनी और अधिकारियों पर सख़्त कार्रवाई हो।
✊ यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है –
“बिना सुरक्षा उपकरण व पहचान पत्र के संविदा कर्मियों से काम क्यों कराया जा रहा है?”
#UPPCL #UPPCLAccident #AmbedkarNagar #ElectricSubstation #ContractWorker #संविदाकर्मी #UPNews #WorkforceExploitation #PrimeOneWorkforce #विद्युतविभाग #UPBreakingNews #भिटीहादसा #कर्मचारीसुरक्षा #लापरवाही