आज सुबह 7:00 बजे नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन (CR-KR) के आदरणीय महामंत्री कॉम वेणु पी नायर जी, SECR श्रमिक यूनियन की आम सभा के आमंत्रण पर नागपुर पहुंचे।
सुबह 10:00 बजे वे NRMU नागपुर मंडल के मंडल परिषद भवन पहुंचे तथा मंडल की विभिन्न शाखाओं से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर आवासीय कॉलोनियों एवं कार्यस्थलों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
इसके पश्चात SECRU द्वारा ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) के आदरणीय महामंत्री कॉम शिव गोपाल मिश्रा जी के भव्य स्वागत में निकाली गई विशाल रैली में मंडल परिषद भवन के समक्ष उनका जोरदार स्वागत किया गया। रैली में शामिल होते हुए सभी कार्यकर्ता गुंजन सभागृह पहुंचे, जो जोरदार नारों से गुंजायमान हो रहा था।
अपने संक्षिप्त लेकिन प्रेरणादायक संबोधन में कॉम वेणु पी नायर जी ने कार्यकर्ताओं में जोश और नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कामगारों के समक्ष उपस्थित चुनौतियों का उल्लेख करते हुए लाल झंडे की यूनियन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने AIRF के महामंत्री कॉम शिव गोपाल मिश्रा जी को आश्वस्त किया कि मजदूर हितों की रक्षा हेतु फेडरेशन के किसी भी आह्वान पर NRMU CR-KR हर संघर्ष और आंदोलन के लिए सदैव तैयार है।
इस अवसर पर उनके साथ कॉम एस. के. झा (सहायक महामंत्री), कॉम मनोज चोईथानी (मंडल सचिव), कॉम विपिन पाटिल (मंडल अध्यक्ष), कॉम संजय भोयर (मंडल कोषाध्यक्ष), कॉम क्यू अली (मंडल महिला अध्यक्ष), कॉम साजी कोशी (सहायक मंडल सचिव) सहित लगभग 200 कार्यकर्ता उपस्थित थे।🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
Workers unity Zindabad…🚩🚩🚩🚩
NRMU CR KR/SECRSU/AIRF/HMS Zindabad. ….🚩🚩🚩🚩
#NRMU #KonkanRailway #TradeUnion #UnionStrong #WorkersUnity #EducationProgram #CentralRailway #SECRSU #RunningStaffUnity #CharterOfDemands #PNM #RailwayStaff #Solidarity #AIRF #HMS #ITF