दिनांक 26 फरवरी 2026 को नगर पालिका परिषद सीमा अंतर्गत कामतानाथ जी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण प्रभारी अधिकारी (स्थानीय निकाय) द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान चोपड़ा तालाब,साक्षी गोपाल मंदिर के पास निर्मित शौचालय एवं बिरजा कुंड स्थित शौचालय में गेट की कुंडी टूटी पाई गई, शौचालय में पुताई का अभाव, दिव्यांग सीट पर हैंडल न होना, स्वच्छ सर्वेक्षण–2025 संबंधी पेंटिंग न होना, खुले तार, साइनेज एवं प्रकाश व्यवस्था का अभाव जैसी कमियां पाई गईं। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एवं जे.ई. को मरम्मत एवं पुताई कार्य का एस्टीमेट तैयार कर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
परिक्रमा क्षेत्र में लगे प्याऊ/वॉटर कूलर की टोटियों से पानी व्यर्थ बहता पाया गया। वॉटर कूलर के प्लेटफार्म को और विस्तारित करने के निर्देश दिए गए, जिससे आगंतुक श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।
साथ ही शौचालय, पेयजल एवं मोबाइल टॉयलेट आदि के सिगनेज 200 मी., 100 मी. एवं 50 मी. की दूरी पर लगाने हेतु लेआउट/फोटोग्राफ सहित कार्ययोजना बनाकर तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।
परिक्रमा मार्ग उत्तर प्रदेश सीमा में लगभग ढाई किलोमीटर तक व्यवस्थित है। उक्त क्षेत्र में 3 शौचालय नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम द्वारा संचालित पाए गए, जबकि 2 शौचालय पर्यटन विभाग द्वारा लंबे समय से निर्माणाधीन एवं लंबित पाए गए, जो सरकारी धन के अपव्यय एवं कार्य निष्क्रियता को दर्शाता है।
पर्यटन विभाग को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर शौचालय नगर पालिका परिषद को हैंडओवर करें तथा परिक्रमा मार्ग की क्षतिग्रस्त पेंटिंग का पुनः कार्य कराएं।
#Chitrakoot #SwachhBharat
#SwachhSurvey2025 #CleanChitrakoot
#DistrictAdministration #UPGovernment
#PublicService #CivicAction #SafeAndClean
#JanSeva #GoodGovernance
#InfrastructureDevelopment
#PilgrimFacilities #SmartCityInitiative #Accountability #FieldInspection