आज टाउन पार्क के सामने फरीदाबाद परिवार के बीच आरोहण ट्रस्ट के तत्वावधान में दो हज़ार फलदार पौधों का वितरण किया गया। वृक्षारोपण के साथ-साथ एक पौधे को पेड़ बनने तक की यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। विशेषकर जब वह वृक्ष फलदार हो, तो उसके संरक्षण के प्रति समाज का मानसिक जुड़ाव और प्रोत्साहन भी बढ़ जाता है। इसी सोच को साकार करते हुए फलदार पौधों का वितरण किया जा रहा है, जो निस्संदेह एक सराहनीय पहल है।
#SaplingDistribution #TreePlantation