💼 गलती बतलाई है Officer को, उसकी… तो उसे Reply देना ही होगा!
कानून में भी लिखा है — गलती पर चुप्पी नहीं चलेगी, जवाब देना पड़ेगा।
---
🎬 कहानी शुरू होती है
“सुनवाई में आ जाइए…”
वो लाइन पढ़ते ही Aruni Stone Crusher के मालिक का BP बढ़ गया 😬
क्योंकि वो सोच रहे थे — “हमने तो गलती बताई थी… hearing किस बात की दी?”
26 जून 2025 को Demand-cum-Show Cause Notice आया —
“आपने allowed limit से ज़्यादा mining की है, इसलिए ज़्यादा GST देना है।”
कंपनी ने notice खोला तो पाया — calculation ही गलत था!
उन्होंने तुरंत Section 161 के तहत Rectification Application दे दी —
“साहब, जोड़-घटाव गलत है… ज़रा देख लीजिए।”
अगर ये मान ली जाती, तो demand लगभग zero हो जाती।
---
🎭 मोड़ आया
लेकिन officer भी तो officer होते हैं न 😅
Reply क्या भेजा?
दो-दो hearing notices!
“Virtual hearing attend करिए…”
कंपनी बोली — “हमने तो गलती सुधरने की बात की थी,
आप फिर से सुनवाई क्यों बुला रहे हैं?”
Department ने कहा — “Rectification की बात तो hearing में ही कर लो…”
पर कंपनी ने सोचा — “भला एक मौका क्यों कम करें?
अगर officer मानेगा नहीं, तो reason तो देगा — reply तब कर लेंगे।”
---
⚖️ कोर्ट में कहानी पलटी
मामला गया Orissa High Court।
कोर्ट ने साफ़ कहा 👇
👉 “जब Section 161 का application pending है,
तो पहले ये तय कीजिए कि वो maintainable है या नहीं!”
यानि —
“पहले Rectification decide करो,
फिर ज़रूरत हो तो hearing बुलाओ।”
---
💡 आपकी सीख
अगर आपको भी कोई Notice या Order मिलता है —
तो बस react मत करिए, act करिए!
पहले देखिए — क्या उसमें कोई apparent mistake है?
‘Apparent mistake’ का मतलब आम बोलचाल की भाषा में कहें तो —
ऐसी गलती, जिसे कोई भी देख के और मान ले कि “हाँ, ये तो साफ़ गलती है।”
Section 161 वही कानूनी हथियार है जो एक गलत demand को सही रास्ते पर ला सकता है।
---
💬 Connect & Action
बोलना होगा… मगर काग़ज़ में! 📝
Notice या Order आए तो पहले देखिए — क्या उसमें apparent mistake है?
नज़र ना आए या समझ न आए —
तो Comment में लिखिए #161
और हम बताएँगे कैसे Section 161 आपको
Appeal में जाने से पहले ही राहत दिलवा सकता है…
कानूनी तरीके से, बिना झगड़े, सिर्फ Logic से। ⚖️
---
✍️ 𝗕𝘆 𝗖𝗔 𝗩𝗶𝗸𝗮𝘀𝗵 𝗗𝗵𝗮𝗻𝗮𝗻𝗶𝗮 | 𝗚𝗦𝗧 𝗗𝗢𝗦𝗧
- - -
DOST#GSTDOST
#CAVikashDhanania #Section161 #GSTNotice #Rectification #HighCourtStory #BusinessIndia #TaxHelp #LegalDrama