राज्य में आउट ऑफ़ स्कूल बच्चो को विद्यालय से जोड़ने, विद्यालयों में शून्य ड्रॉपआउट सुनिश्चित करने और शत प्रतिशत नामांकन कराने एवं स्कूल स्कोर कार्ड, प्रोजेक्ट इम्पैक्ट के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु राज्य में संचालित स्वयंसेवी सहयोगी संस्थाओ के प्रतिनिधियों एवं जिला प्रभाग प्रभारियों द्वारा गैर वित्तीय आधार पर सहयोग लेने के संबंध में आज राज्य शिक्षा परियोजना परिषद में संयुक्त प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गयी। इस कार्यशाला में प्रतिनिधियों को सेतु गाइड कार्यक्रम, प्रोजेक्ट इम्पैक्ट, स्कूल स्कोर कार्ड, प्रयास समेत अन्य विषयो पर विस्तृत जानकारी दी गयी।
#BackToSchool #SetuGuide #ZeroDropOut #ProjectIMPACT #SchoolScoreCard