लखनऊ, 13 अप्रैल 2026 । हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, यंग मैनेजर्स फोरम (Lucknow Management Association) एवं NOVELTO के संयुक्त तत्वावधान में नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय (10, 11 एवं 13 अप्रैल 2026) “Artificial Intelligence (AI) Workshop” का समापन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह महाविद्यालय सभागार में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की न्यासी डॉ रूपल अग्रवाल तथा नवयुग कन्या महाविद्यालय की प्राचार्याडॉ मंजुला उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और अधिक बढ़ाया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के नवीनतम उपकरणों एवं तकनीकों से परिचित कराना तथा उन्हें डिजिटल युग की चुनौतियों एवं अवसरों के लिए सक्षम बनाना रहा। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को न केवल तकनीकी ज्ञान प्रदान किया गया, बल्कि उन्हें नवाचार, सृजनात्मकता एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में भी प्रेरित किया गया।
कार्यशाला के दौरान हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के आंतरिक सलाहकार समिति के सदस्य सी.ए. देवेश अग्रवाल द्वारा प्रतिभागियों को AI के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स जैसे ChatGPT, Grammarly, Claude, Perplexity AI, Leonardo AI, Canva तथा LinkedIn के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। इससे छात्राओं में डिजिटल कौशल के प्रति आत्मविश्वास बढ़ा तथा नई तकनीकों को समझने और अपनाने की दिशा में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ। समापन सत्र में डॉ रूपल अग्रवाल एवं डॉ मंजुला उपाध्याय द्वारा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में डॉ. रूपल अग्रवाल ने कहा, "आज का युग ज्ञान और तकनीक का युग है, और कृत्रिम बुद्धिमत्ता इसमें एक क्रांतिकारी भूमिका निभा रही है। AI केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि यह भविष्य की सोच, कार्यशैली और नवाचार की दिशा तय करने वाला माध्यम है। यदि युवा वर्ग समय रहते इन तकनीकों को समझकर अपनाता है, तो वे न केवल अपने करियर में सफलता प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्राओं को आत्मनिर्भर, सक्षम और भविष्य के लिए तैयार बनाने का सशक्त माध्यम हैं।"
प्राचार्या डॉ. मंजुला उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा, "आज की प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया में केवल पारंपरिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है। तकनीकी दक्षता और डिजिटल समझ अत्यंत आवश्यक हो गई है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं को नई सोच, नवाचार और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी छात्राएं केवल शिक्षा प्राप्त ही न करें, बल्कि आधुनिक तकनीकों में भी दक्ष बनें, ताकि वे वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर सकें।"
कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिक्षिकाएं—डॉ. अनुरिमा बेनर्जी, डॉ. अरिमा पांडे, डॉ. छनप्रीत कौर, डॉ. प्रतिमा घोष, बड़ी संख्या में छात्राएं तथा हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के स्वयंसेवकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह कार्यशाला छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण सीख एवं प्रेरणा का माध्यम बनी, जिसने उन्हें डिजिटल युग में आगे बढ़ने के लिए नई दिशा प्रदान की।
#AIWorkshopLucknow #DigitalEmpowermen #FutureReadyYouth #AITraining #SkillDevelopmentIndia #DigitalIndia #WomenInTech #AIForGirls #TechEducation #LMA #YoungManagersForum #NOVELTO #NavyugKanyaMahavidyalaya #CertificateDistribution #DrManjulaUpadhyay #CADeveshAgarwal #DrAnurimaBanerjee #DrArimaPandey #DrChhanpreetKaur #DrPratimaGhosh
#NarendraModi #PMOIndia
#YogiAdityanath #UPCM
#HelpUTrust #HelpUEducationalandCharitableTrust
#KiranAgarwal #DrRupalAgarwal #HarshVardhanAgarwal
#followers #highlight #topfans
helputrust.org