उत्तर प्रदेश के महोबा में एक ही परिवार के 3 बच्चों की सर्पदंश की अनोखी घटना प्रकाश में आई है। घर मे सो रहे दो सगे भाई बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटी बहन को सीएचसी पनवाड़ी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। ग्रामीण इलाके में घटित यह बड़ी घटना इलाके में कौतूहल का विषय बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, कुलपहाड़ तहसील के इटोरा गांव में रहने वाले रामनरेश की 2 बेटियां सरोज और प्रीति अपने भाई वीर नारायण के साथ घर में सो रही थी। तभी अचानक कहीं से नाग ने घर में प्रवेश कर लिया था। जिसके बाद उसने 14 वर्षीय वीर नारायण और 17 सरोज बर्षीय को डसकर उनकी जीवन लीला समाप्त कर दी थी। कुछ देर बाद उस नाग ने एक बार फिर घर में आकर 12 वर्षीय प्रीति को डस लिया है। तभी परिजनों और ग्रामीणों द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल गांव में घटी इस घटना से लोगों में बिषधारी नाग को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।
#bandanews #snakebitenews #snakebitedeathofchildren #upnews #snakebitecompensation