...जब 14 साल का बच्चा अपने पहले ही इंटरव्यू में कहता है
• "मम्मी रात 2 बजे उठकर खाना बनाती थीं…"
• "पापा ने अपना काम छोड़ दिया, बस मेरे पीछे लग गए…"
• "भाई ने पापा का काम संभाल लिया…"
तो समझ लीजिए, उस बच्चे के पीछे कोई 'सिस्टम' नहीं था,
बल्कि सिर्फ एक समर्पित परिवार था।
• कोई स्पोर्ट्स अकादमी नहीं,
• कोई सरकारी स्कॉलरशिप नहीं,
• कोई विधायक, सांसद, अफसर या मंत्री नहीं!
फिर भी ये बच्चा आज इतिहास रच देता है।
तो सोचिए — अगर बिहार का सिस्टम सिर्फ थोड़ी मदद करता,
तो ऐसे न जाने कितने वैभव रोज़ पैदा होते!
वैभव का शतक सिर्फ क्रिकेट का नहीं,
हर उस संघर्ष का जवाब है,
जिसमें एक परिवार अकेला था — और सिस्टम नदारद!
आज जो लोग बधाई देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी समझ रहे हैं,
क्या वो तब कहां थे, जब इस परिवार को:
• किराया भरना मुश्किल था,
• किट खरीदना सपना था,
• और सुबह-सुबह पापा बेटे को स्कूटर पर लेकर मैदान ले जाते थे?
वैभव की कहानी सिर्फ एक खिलाड़ी की नहीं,
बल्कि उस सिस्टम की विफलता की कहानी है ,
जहां टैलेंट को खुद को साबित करने के लिए सिस्टम से नहीं,
बल्कि अपने ही परिवार से ताकत लेनी पड़ती है।
अब भी वक्त है — सिर्फ बधाई मत दीजिए,
बिहार में खेल को एक मिशन बनाइए।
वरना अगला वैभव भी, बिहार छोड़कर ही चमकेगा।
#संघर्ष_का_शतक #BiharKeVaibhav #SystemSoyaParivaarJaga #SupportRealTalent #KhiladiBachaoBiharBachao