आदरणीय प्रधानमंत्री श्री
@narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री
@DrMohanYadav51 जी के नेतृत्व में ग्वालियर में देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन बनने जा रहा है।
इस ऐतिहासिक सौगात के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी का ग्वालियर की जनता-जर्नादन की ओर से बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद।
ग्वालियर के साडा क्षेत्र में 350 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) में टेलीकॉम सेक्टर से जुड़ी सभी एसेसरीज, सिस्टम्स, कम्पोनेंटस, वाइफाई, ऑप्टिकल्स, मोबाइल डिवाइसेस, सिमकार्ड, एंटीना, टेलीकॉम चिप्स सहित नई 6जी टेक्नॉलाजी के लिए अनुसंधान का कार्य भी किए जाएगा। जो इस पूरे क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
साडा क्षेत्र से ही ग्वालियर वेस्टर्न बायपास का निर्माण भी शीघ्र प्रारंभ हो रहा है। इससे आगरा-मुम्बई (एबी रोड) से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। साडा क्षेत्र से दिल्ली-नागपुर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के साथ ग्रीन कॉरिडोर एक्सप्रेस वे भी प्रस्तावित है। इससे इस क्षेत्र में स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाईयों को भरपूर लाभ होगा और क्षेत्र के विकास का नया अध्याय शुरु होगा।