सत्य के सूर्य को झूठ का बादल कुछ समय के लिए छिपा सकता है, पर सत्य की सदा ही जीत होती है।
NEET-UG परीक्षा में किसी भी तरह के व्यवस्थागत उल्लंघन न होने और पुनः परीक्षा आयोजित न कराने के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले ने हमारी सरकार के स्टैंड को vindicate किया है। भारत सरकार "छेड़छाड़-मुक्त, पारदर्शी और zero-error परीक्षा व्यवस्था" के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार विशेषज्ञों की उच्च स्तरीय समिति द्वारा दी जाने वाली सिफारिशें आते ही जल्द से जल्द लागू करेगी।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा NEET-UG परीक्षा पर न्यायसंगत फैसला, इस विषय पर लेकर फैलाए जा रहे दुष्प्रचार को भी पूरी तरह से खारिज करता है। लाखों मेहनती छात्रों के हितों की रक्षा करने और उन्हें न्याय देने के लिए हम सभी माननीय सर्वोच्च न्यायालय का हृदय से धन्यवाद करते हैं। हम माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले और निर्देशों को अक्षरशः लागू करेंगे।