2027 में बीजेपी हारेगी – सिस्टम की चुप्पी, मतदाता की पीड़ा
मैं पिछले 20 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी को वोट देता आ रहा हूँ।
लेकिन आज जब BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) यह कहता है कि “आप बिहार से आए हैं, 2003 का वोटिंग डिटेल दीजिए”—तो यह केवल एक व्यक्ति की समस्या नहीं, बल्कि देश के करोड़ों पुराने मतदाताओं का सवाल बन जाता है।
👉 2003 का वोटिंग रिकॉर्ड देना आज के समय में व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है।
👉 क्या इतने वर्षों तक वोट डालने वाला नागरिक अचानक संदिग्ध हो जाता है?
👉 क्या यही है लोकतंत्र में मतदाता का सम्मान?
यदि ऐसे मामलों में समाधान नहीं निकला,
यदि वोटर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया आम नागरिक के खिलाफ हथियार बनी रही,
तो यह स्वाभाविक है कि जनता सवाल करेगी—और जवाब 2027 के चुनाव में मिलेगा।
यह किसी पार्टी-विरोध की बात नहीं है,
यह लोकतंत्र, मताधिकार और सिस्टम की जवाबदेही की बात है।
— राजीव रंजन झा
#VoterRights #DemocracyInIndia #Election2027 #BLOIssue #VoterIDProblem #IndianPolitics #Loktantra #CommonManVoice #RajeevRanjanJha