अग्रवाल इंटरनेशनल स्कूल ग्रुप द्वारा आर.बी. डंगायच ऑडिटोरियम में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को उत्कृष्ट मंच और अवसर प्रदान किया। विद्यार्थियों में कला, संस्कृति और व्यक्तित्व विकास के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक एवं प्रेरणादायी होते हैं।
इस अवसर पर स्कूल निदेशक श्री किशोर गुप्ता जी, श्रीमती सुमन गुप्ता जी, समर्पित शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों को इस सफल आयोजन हेतु बधाई एवं अभिनंदन!
#AnnualFunction #GopalSharma
#Thankogopal #CivilLines #Jaipur