राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), उत्तराखंड द्वारा स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (SRHU) के सहयोग से ECHO मॉडल के माध्यम से फैसिलिटी बेस्ड न्यूबॉर्न केयर (FBNC) पर आधारित NBSU प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल शुभारंभ किया गया। यह पहल राज्य में सतत् शिक्षण एवं क्षमता निर्माण के माध्यम से नवजात शिशु देखभाल को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
डॉ. रश्मि पंत, निदेशक, NHM उत्तराखंड ने इस पहल का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ECHO मॉडल के माध्यम से केस-आधारित शिक्षण स्वास्थ्य कर्मियों की व्यावहारिक दक्षता बढ़ाने तथा नवजात शिशु देखभाल सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
डॉ. संदीप भल्ला, एमडी, डीएनबी, उपाध्यक्ष, ECHO इंडिया ने ECHO मॉडल की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मॉडल व्यवस्थित क्षमता निर्माण के माध्यम से नवजात शिशु देखभाल को सुदृढ़ कर सकता है तथा अन्य राज्यों के लिए भी एक अनुकरणीय मॉडल बन सकता है।
डॉ. अशोक कुमार देवरारी, प्रो-उपकुलपति, SRHU जॉलीग्रांट ने इस सहयोग की सराहना करते हुए नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने हेतु शैक्षणिक एवं तकनीकी सहयोग के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई।
डॉ. उमा रावत, सहायक निदेशक (MCH), NHM उत्तराखंड ने संरचित केस प्रस्तुति पद्धति पर अपने विचार साझा करते हुए बेहतर क्लिनिकल प्रथाओं हेतु मानकीकृत शिक्षण ढांचे के महत्व पर बल दिया।
इस शुभारंभ सत्र में उत्तराखंड के 38 NBSUs से कुल 85 स्टाफ नर्सों ने सहभागिता की, जो विशेष रूप से दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में गंभीर एवं उच्च जोखिम वाले नवजात शिशुओं की देखभाल सुधारने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
यह कार्यक्रम ECHO प्लेटफॉर्म के माध्यम से नर्स-नेतृत्व वाले इंटरैक्टिव केस डिस्कशन आयोजित करेगा, जिसमें HIMS, SRHU के पीडियाट्रिक्स, नियोनेटोलॉजी एवं कम्युनिटी मेडिसिन विभागों के विशेषज्ञ संकाय मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। सतत क्षमता निर्माण सुनिश्चित करने हेतु निरंतर मेंटरशिप सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा।
NHM उत्तराखंड, ECHO इंडिया के तकनीकी सहयोग से NBSUs से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग स्वास्थ्य प्रणाली दृष्टिकोण के तहत सतत गुणवत्ता सुधार के लिए भी करेगा।
डॉ. राजीव बिजल्वाण ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आगामी सत्रों की कार्ययोजना साझा की तथा नियमित केस-आधारित चर्चाओं एवं सतत शिक्षण पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर अश्विन सिलास, राज्य सलाहकार (बाल स्वास्थ्य), NHM उत्तराखंड, गुरदीप बिरला, वरिष्ठ प्रबंधक, ECHO इंडिया सहित अन्य विशेषज्ञ एवं संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।
#NHMUttarakhand #ECHOIndia #NeonatalCare #capacitybuilding #CaseBasedLearning #MaternalAndChildHealth @followers @MoHFW_INDIA @PIB_India @DIPR_UK @sha_uttarakhand @UKSACS1 @ECHOIndiaTrust