"प्रदेश सरकार और राहत आयुक्त कार्यालय की पहल पर इस कार्यक्रम में शिक्षकों को दी गई जानकारी हमेशा आपात की स्थिति में बहुत काम आती है। उन्हें सर्पदंश के बारे में प्राथमिक उपचार को भी जानना आवश्यक है। यदि सांप ने किसी अंग को डस लिया है तो उस अंग को हिलाना नहीं है और कुछ भी नया प्रयोग नहीं करना है, सीधे नजदीकी अस्पताल पहुंचना है। यदि कोई भी व्यक्ति हृदय संबंधित समस्या से ग्रसित है और अचानक से उसे हार्ट अटैक पड़ता है, तब सीपीआर की जानकारी होना बहुत जरूरी है। आज प्रैक्टिकल के तौर पर दी गई जानकारी भविष्य में आपके लिए बहुत काम आने वाली है।"
डॉ. लोकेंद्र गुप्ता, एसोसिएट डायरेक्टर और प्रमुख, आपातकालीन चिकित्सा और ट्रॉमा केयर, मेदांता अस्पताल
#Reliefcommissionerofficeup
#Firstaid
#Governmentschoolteachers
#Medical
#CPRknowledge
#CardiacArrestAwareness
#EmergencyResponse
#Medantahospital