अनकुर वारिकू की 11 गुना ग्रोथ जो साबित करती है कि शुरुआत छोटी हो तो क्या!
24 साल की उम्र में अमेरिका से पीएचडी बीच में छोड़कर भारत लौटे अनकुर वारिकू। कोई फ्यूचर प्लान नहीं, बस घर वापसी। पैसे की तंगी थी, नौकरी की सख्त जरूरत थी, 45 दिनों की मेहनत, वॉक-इन इंटरव्यू और अखबारों की नौकरी खोज के बाद आखिरकार NIS Sparta में सिलेक्शन हुआ।
उन्होंने इंटरव्यू में सिर्फ 10,000 रुपये की उम्मीद बताई लेकिन कंपनी ने खुद 14,746 रुपये महीना ऑफर कर दिया! बस फिर क्या कड़ी मेहनत, अपनी कमियों को पहचानना, लगातार स्किल्स सीखना और एमबीए का जोखिम उठाना।
नतीजा ये हुआ 26 साल की उम्र में 12 लाख रुपये सालाना कमाई की, फिर समय आगे बढ़ा और 29 साल की उम्र में 33 लाख रुपये सालाना कमाई होने लगी,महज 5 साल में 11 गुना ग्रोथ!
अनकुर वारिकू कहते हैं ये सब लगातार सीखने की भूख की वजह से हुआ।शुरुआत चाहे जितनी छोटी हो, अगर आप रुकें नहीं, सीखते रहें और मेहनत करें तो समय आपको जरूर रिवॉर्ड करेगा। आज जो छोटी नौकरी कर रहे हो, हार मत मानना। तुम्हारी कहानी भी एक दिन मोटिवेशन बनेगी!
#AnkurWarikoo #SuccessStory #CareerGrowth #Motivation #NeverGiveUp #LearningMindset