आज ग्वालियर के महाराणा प्रताप कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (MPCT) कॉलेज में नगर पालिक निगम के सहयोग से न्यूज नेशन चैनल द्वारा आयोजित 'स्वच्छता संवाद' कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस दौरान युवाओं और प्रबुद्धजनों के साथ स्वच्छता के संकल्प पर एक सार्थक चर्चा हुई। ग्वालियर के विभिन्न वार्डों में चल रहा यह अभियान हमारे शहर को और भी स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
कार्यक्रम में अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव जी ,एमपीसीटी कॉलेज अधिष्ठाता श्री नरेन्द्र धाकड़े जी ,श्री पारस जैन जी, न्यूज नेशन के वरिष्ठ संवाददाता श्री विनोद शर्मा जी और कॉलेज के छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।