'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की संकल्पना को साकार करते हुए, आज 'युवा संगम' चरण-6 के अंतर्गत गुजरात और ओडिशा के 57 प्रतिभाशाली युवाओं के साथ लोकभवन में सार्थक संवाद हुआ।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प विकसित भारत @ 2047 है। इस महान लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमारे युवा ही सबसे बड़ी शक्ति हैं। प्रधानमंत्री जी सदैव युवाओं को 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ जुड़ने और अपनी प्रतिभा से देश को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान करते हैं।
युवाओं से कहा कि किसी भी देश का निर्माण केवल भौतिक संसाधनों से नहीं, बल्कि नागरिकों के विचार और चरित्र से होता है। जब युवा पीढ़ी संस्कारित और कर्तव्यनिष्ठ होती है, तो बड़े से बड़े लक्ष्य प्राप्त करना संभव हो जाता है।
यह 'युवा संगम' कार्यक्रम हमारे देश की विविध संस्कृति को एक धागे में पिरोने का उत्तम प्रयास है। जब हमारे युवा एक-दूसरे राज्य की संस्कृति और परंपराओं को समझेंगे, तभी भारत की अखंडता और अधिक मजबूत होगी।
प्रधानमंत्री जी के संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान को आत्मसात करते हुए, युवाओं को एक पेड़ मां के नाम अभियान में जुड़ने और जीवन में सादगी अपनाने की प्रेरणा दी।
मुझे विश्वास है कि हमारे युवा 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के विजन को आगे बढ़ाते हुए एक शक्तिशाली और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।