सावधान ,पेट्रोल पंप पर खुली पोल, बोतल में तेल डलवाते ही सामने आया बड़ा खेल ।
बोतल में पेट्रोल भरवाने की थोड़ी देर बाद रंग बदल गया उसमें पानी निकला ।
एक व्यक्ति ने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में तेल डलवाया।
बाइक कुछ ही दूर जाकर बंद हो गई। जब उस व्यक्ति ने पेट्रोल निकाल कर पारदर्शी बोतल में डाला,
तो पेट्रोल और पानी अलग-अलग परतों में साफ दिखाई देने लगे।
कई बार मुनाफा कमाने के लिए जानबूझकर ईंधन में पानी की मिलावट की जाती है,
जिससे गाड़ियों के इंजन पूरी तरह खराब हो जाते हैं
और ग्राहकों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है।