धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले 01 अभियुक्त को
@jaunpurpolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 06 मोबाइल फोन, 04 सिम कार्ड, 15 एटीएम कार्ड, 09 बैंक पासबुक, 07 चेकबुक एवं ठगी से प्राप्त ₹01 लाख 45 हजार/- नकद बरामद किए गए हैं।
अभियुक्त द्वारा बजाज कम्पनी से लोन, इन्वेस्टमेंट, टूर एंड ट्रैवल्स एवं इंश्योरेंस सुविधाएं दिलाने का प्रलोभन देकर लोगों से संपर्क किया जाता था। विश्वास में लेने के बाद उनसे विभिन्न प्रकार के शुल्कों के नाम पर धनराशि जमा कराई जाती थी। ठगी को अंजाम देने हेतु अभियुक्त फर्जी आधार कार्ड, सिम कार्ड एवं बैंक खातों का उपयोग करता था तथा ठगी की रकम विभिन्न खातों में प्राप्त कर निकासी कर लेता था।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP