📍 मिण्डकिया, मकराना विधानसभा क्षेत्र डीडवाना-कुचामन
आज मकराना विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जूसरीया के ग्राम मिण्डकिया में आयोजित “ग्रामीण रथ अभियान, जन संवाद एवं जनसुनवाई कार्यक्रम” जनसमर्थन, उत्साह एवं जनआशीर्वाद के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।
इस गरिमामय अवसर पर हमारे बीच राजस्थान सरकार के माननीय प्रभारी मंत्री, डीडवाना-कुचामन एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी (PHED) एवं भूजल विभाग के कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री कन्हैयालाल जी चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊर्जा प्रदान की।
साथ ही डीडवाना-कुचामन के नवनियुक्त जिला कलेक्टर श्री अवधेश जी मीणा, मकराना पूर्व विधायक श्रीराम जी भींचर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता जी महेश्वरी, मकराना उपखंड के सभी अधिकारीगण, सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचगण, सभी ग्रामीण मण्डलो के मंडल अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण भाई-बहनों एवं मातृशक्ति से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा कर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने के संकल्प को दोहराया गया।
ग्राम मिण्डकिया के समस्त ग्रामवासियों द्वारा मिले अपार स्नेह, आत्मीय स्वागत, सहयोग एवं सहभागिता हेतु हृदय की गहराइयों से आभार एवं अभिनंदन। आपका यह प्रेम, विश्वास एवं आशीर्वाद सदैव जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
इस अवसर पर ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद कर सभी को माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री भजनलाल जी शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं आमजन के हित में लिए जा रहे निर्णयों की जानकारी साझा की। साथ ही ग्रामीणजनों को सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
ग्राम रथ अभियान के माध्यम से डबल इंजन सरकार की योजनाओं और विकास की जानकारी गांव-गांव तक पहुंच रही है। यह अभियान आमजन को जागरूक करने, उनकी समस्याओं को समझने और जनसहभागिता के साथ विकास की गति को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।
ग्राम मिण्डकिया के ग्रामवासियों द्वारा किए गए स्नेहपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन हेतु सभी का हृदय से आभार।
#GRAM2026 #KanhaiyalalChoudhary
#BJP4IND #BJP4Rajasthan