मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं पर 100% से अधिक बजट बढ़ाकर आमजन तक बेहतर इलाज पहुँच रहा है।
मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (MAA) के तहत प्रतिदिन लगभग 8,000 मरीज लाभान्वित हो रहे हैं। इसके लिए 3,500 करोड़ रुपये का विशेष फंड बनाया गया है। योजना में पैकेजों की संख्या बढ़ाकर 2,300 से अधिक कर दी गई है, जिससे कैशलेस इलाज आसान हुआ है। PM-JAY के साथ इस योजना का समन्वय कर गरीब से गरीब व्यक्ति को भी 25 लाख तक का स्वास्थ्य कवर उपलब्ध कराया जा रहा है।
सरकार ने MAA फंड के अलावा फ्री दवाइयों की संख्या बढ़ाई, अस्पतालों में दवाओं और डायग्नोस्टिक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सख्त निगरानी शुरू की। 108 एंबुलेंस, 104 जननी एक्सप्रेस जैसी सेवाओं को मजबूत किया गया। आँखों की जाँच शिविरों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
यह सब BJP की सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना से प्रेरित है।
कांग्रेस शासन में स्वास्थ्य पर राजनीति होती थी लेकिन
@BhajanlalBjp सरकार में स्वास्थ्य पर प्राथमिकता और कार्य हो रहा है।
राजस्थान अब स्वास्थ्य सेवाओं में देश के लिए मॉडल बन रहा है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने साबित कर दिया कि सही इरादे और सही दिशा के साथ अल्प समय में भी बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल रही हैं खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में।
भाजपा सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी और बिजली जैसे बुनियादी क्षेत्रों को मजबूत कर राजस्थान को विकसित राज्य बनाने की दिशा में अग्रसर है।
जनता इस सकारात्मक बदलाव को महसूस कर रही है और 2028 में भी इसी विकास की राह पर भाजपा को फिर से समर्थन देगी।
धन्यवाद भजनलाल सरकार 🙏
#Rajasthan