एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल होने का न्योता दिया. दूसरी तरफ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दिल्ली दौरे पर आए जिसे कई लोग भारत-अमेरिका रिश्तों में आई खटास को कम करने की कोशिश मान रहे हैं. पहली नज़र में ये दोनों बातें अलग-अलग लग सकती हैं, लेकिन इन दोनों घटनाओं को जोड़कर देखें, तो एक बड़ी जियोपॉलिटिकल तस्वीर सामने आती है.
द लेंस के आज के एपिसोड में इन सभी मुद्दों पर चर्चा की गई. इस चर्चा में कलेक्टिव न्यूज़रूम के डायरेक्टर ऑफ़ जर्नलिज़म मुकेश शर्मा के साथ शामिल हुईं पत्रकार इरम अब्बासी और पत्रकार और विश्लेषक ख़ुशबू राज़दान.
प्रोड्यूसर: विदित मेहरा
वीडियो एडिटर: मुकेश कुमार
गेस्ट कोऑर्डिनेटर: संगीता यादव