आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार राज्य के ऑफिशियल एक्स पेज पर आपका स्वागत है. बिहार में आपदा से बचाव और सहायता प्रदान करने के हमारे कार्यक्रमों से अपडेट रहें.
आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला प्रशासन के सहयोग से 13 जून को बाढ़ पूर्व तैयारी एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण के उद्देश्य से SDRF टीम, अररिया द्वारा तारण एवं खवासपुर पंचायत में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। (1/3)
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों को संभावित बाढ़ आपदा से बचाव, सुरक्षित निकासी, आपातकालीन तैयारी, चेतावनी संकेतों की जानकारी तथा आपदा के समय अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। (2/3)
12 जून 2026 को श्री संतोष कुमार मल्ल, प्रधान सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विभागीय पदाधिकारियों व अन्य कर्मियों को बालश्रम के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा एक बालश्रम मुक्त राष्ट्र निर्माण हेतु ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई। मौके पर संयुक्त सचिव श्री अविनाश कुमार समेत SDRF, NDRF तथा SEOC के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
#WorldDayAgainstChildLabour#ChildRights#EndChildLabour
DSS पोर्टल को नियमित अपडेट करें संबंधित पदाधिकारी, विभागीय स्तर पर होगी मॉनिटरिंग: प्रधान सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग
10 जून, बुधवार को आपदा प्रबंधन विभाग में विभाग के प्रधान सचिव श्री संतोष कुमार मल्ल की अध्यक्षता में डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (DSS) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभागीय संयुक्त सचिव श्री अविनाश कुमार एवं DSS प्रतिनिधि द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से DSS की कार्यप्रणाली, इसकी उपयोगिता तथा विभिन्न मॉड्यूल्स के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
समीक्षा के दौरान प्रधान सचिव ने निर्देश दिए कि DSS पोर्टल को जिलों के संबंधित पदाधिकारियों द्वारा नियमित रूप से अद्यतन किया जाए, ताकि आपदा प्रबंधन से संबंधित सूचनाओं एवं आंकड़ों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा अद्यतन जानकारी के आधार पर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
प्रधान सचिव ने DSS पोर्टल के उपयोग को और अधिक सरल, प्रभावी एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से आवश्यक तकनीकी एवं प्रक्रियागत सुधारों के संबंध में भी सुझाव दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में विभागीय संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी व श्री अविनाश कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र पर संपर्क करें।
हेल्पलाइन नंबर- 0612-2294204/205
आपातकालीन सहायता नंबर- 1070
@IPRDBihar@BsdmaBihar@CoEDM_DMI#BiharDisasterManagementDept
10 जून, बुधवार को आपदा प्रबंधन विभाग में विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश के आलोक में संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में बाढ़ 2026 की पूर्व तैयारी संबंधी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राज्य के सभी जिलों के अपर समाहर्ता (आपदा) एवं सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए।
बैठक के दौरान संयुक्त सचिव द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारियों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में राहत सामग्री के दर निर्धारण, पॉलिथीन शीट्स की उपलब्धता, नावों की व्यवस्था, SDRF एवं NDRF की प्रतिनियुक्ति, ड्राई राशन पैकेट की व्यवस्था, बाढ़ राहत शिविरों एवं सामुदायिक रसोई केंद्रों के संचालन, जिला आपातकालीन संचालन केंद्रों की 24×7 क्रियाशीलता तथा जी.आर. भुगतान हेतु पारिवारिक सूची के अद्यतनीकरण की स्थिति का आकलन किया गया।
इसके अतिरिक्त तटबंधों की सुरक्षा, सड़कों की मरम्मति तथा मानव एवं पशु स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं तैयारियों की भी समीक्षा की गई। संयुक्त सचिव ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में बाढ़ प्रबंधन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर बल दिया गया, ताकि संभावित बाढ़ की स्थिति में त्वरित एवं समुचित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके।
किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र पर संपर्क करें।
हेल्पलाइन नंबर- 0612-2294204/205
आपातकालीन सहायता नंबर- 1070
@IPRDBihar@BsdmaBihar@CoEDM_DMI#BiharDisasterManagementDept#DisasterPreparedness#FloodPreparedness
नाव पर ओवरलोडिंग से नाव दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। थोड़ी-सी सावधानी आपको गंभीर हादसे से बचा सकती है।
आपदा प्रबंधन विभाग के दिशानिर्देशों को पढ़िए, पढ़ाइए और समाज को जागरूक कीजिए।
किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र पर संपर्क करें।
हेल्पलाइन नंबर- 0612-2294204/205
आपातकालीन सहायता नंबर- 1070
@IPRDBihar@BsdmaBihar@CoEDM_DMI#BiharDisasterManagementDept#WheatherAlert#BoatAccidentPrevention
आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव से प्राप्त अनुमति के आलोक में आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा समाचार चैनल के माध्यम से अग्नि सुरक्षा संबंधी उपायों एवं जन-जागरूकता संदेश प्रसारित किए गए।
वीडियो साभार: डीडी न्यूज़ बिहार
#BiharDisasterManagementDept