Publish & propagate GoB policies, programmes, schemes & achievements, effectively for public awareness. Documentation of progress & achievement of departments

Joined June 2017
43,889 Photos and videos
Pinned Tweet
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नई दिल्ली स्थित बिहार भवन से समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लम्बा कार्यकाल पूरा करने के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दी। साथ ही राज्य के 94 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से 1100 रुपये प्रति माह की दर से लगभग 1100 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की। @samrat4bjp
10
15
59
3,230
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 1512 करोड़ की लागत से 2.5 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सौर ऊर्जा संयत्र के अधिष्ठापन का कार्यारंभ एवं ऊर्जा प्रक्षेत्र की 1278 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास/कार्यारंभ/उद्घाटन/लोकार्पण कार्यक्रम। @samrat4bjp @VijayKChy @Bijendra_ydv @KumarBulo @PMSuryaGhar @MinOfPower @EnergyBihar
1
5
93
12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के। स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, किफायती और प्रभावी बनाया गया है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 60 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल रहा है। वहीं, 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी ₹5 लाख तक के मुफ्त उपचार की सुविधा प्रदान की गई है। इसके साथ ही देशभर में 19,000 से अधिक जन-औषधि केंद्रों के माध्यम से 90% तक सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। @PMOIndia @officecmbihar @MIB_India #12YearsOfGaribKalyan #AyushmanBharat #JanAushadhi #HealthForAll #SwasthBharat
3
7
376
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा किसान जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारम्भ। @samrat4bjp @VijayKChy @Bijendra_ydv @VijayKrSinhaBih @Agribih
3
5
401
विश्व रक्तदाता दिवस आइए, विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान करने, जीवन बचाने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लें। #WorldBloodDonorDay #DonateBloodSaveLives
2
5
12
642
भारत आज खेल के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। एशियन गेम्स, पैरालम्पिक, खेलो इंडिया जैसे मंचों पर खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएँ, बेहतर प्रशिक्षण और प्रतिभा विकास के व्यापक अवसर उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे भारत वैश्विक खेल मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। @PMOIndia @officecmbihar @MIB_India #12YearsOfYuvaShakti #NewIndia #ViksitBharat #SportsDevelopment #IndiaRising
2
4
7
563
बिहार सरकार खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी दिशा में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा राज्य उत्कृष्टता केंद्र हेतु विभिन्न विशेषज्ञ पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 21 जून 2026 तक coach.biharsports.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। @samrat4bjp @_ShreyasiSingh @BiharSportsDept @BSSABihar #BiharSports #SportsJobs #SportsRecruitment #BiharGovernment
2
5
14
828
#IPRDBihar की प्रमुख खबरें: 👉उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक में माननीय मुख्यमंत्री @samrat4bjp के निर्देश 👉 'निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं कराएं उपलब्ध' 👉किसी भी प्रकार की प्रशासनिक बाधा को तत्काल दूर किया जाएः मुख्यमंत्री #IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar
5
5
591
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प सभागार में जल संसाधन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि जे०पी० गंगा पथ पर एक लाख पौधारोपण का लक्ष्य तेजी से पूर्ण करें। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पाटलिपुत्र की प्राचीन गौरवगाथा एवं ऐतिहासिक पहचान को पुनर्स्थापित करने हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए। @samrat4bjp
3
9
34
1,989
साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवनों के बेहतर उपयोग एवं रख-रखाव के लिए PPP एवं DBOM मॉडल की संभावनाओं का आकलन किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया की कुर्जी घाट से काली घाट तक गंगा तट क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। @samrat4bjp
2
4
6
778
उन्होंने कहा कि राज्य के पर्यटन स्थलों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाए तथा उनके संबंध में सही एवं विस्तृत जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। माननीय मुख्यमंत्री जी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रस्तावों एवं योजनाओं पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करते हुये तेजी से कार्य पूर्ण करें। @samrat4bjp
1
4
8
569
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज पटना स्थित बापू सभागार में 'भरोसे के च्वाइस पटना एडिशन' के 11वें संस्करण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। @samrat4bjp
4
9
35
1,890
उन्होंने कहा कि 24 घंटे में 20 घंटे हम सबको काम करना होगा तभी बिहार समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापित करने के लिए 30 दिनों के अंदर मिलेगा क्लियरेंस । माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बिहार को समृद्ध बनाते हुये हमें अपने गौरवशाली अतीत को पुनः प्राप्त करना है। @samrat4bjp
1
4
7
574
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बिहार में 6 लाख 25 हजार एकड़ भूमि पर 12 नई टाउनशिप विकसित किया जा रहा है। जिसमें 6.5 लाख करोड रुपए का निवेश आने वाला है। उन्होंने कहा कि बिहार से जुड़े उद्योगपति, व्यवसायी, चार्टड एकाउंटेंट, कम्पनी सेक्रेट्री एवं वित्तीय विशेषज्ञ राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। @samrat4bjp
5
2
464
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार सरकार ने ग्रामीण परिवारों की आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। “विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण)” अर्थात “विकसित भारत–जी राम जी” योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, आधारभूत संरचना को मजबूत करने तथा परिवारों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। @samrat4bjp @BiharRDD #DigitalUpdateBihar #GRamJiYojana #RuralDevelopment #ViksitBharat2047
1
10
18
1,018
12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के। बीते 12 वर्षों में भारत ने डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने वित्तीय लेन-देन को सरल, सुरक्षित और सुलभ बनाकर करोड़ों नागरिकों के जीवन को आसान बनाया है। आज दुनिया के कुल डिजिटल लेन-देन का 56 प्रतिशत हिस्सा अकेले भारत में हो रहा है, जो देश की डिजिटल क्षमता और नवाचार आधारित विकास का सशक्त प्रमाण है। @PMOIndia @officecmbihar @MIB_India #12YearsOfGaribKalyan #DigitalIndia #DigitalPayments #FinancialInclusion #ViksitBharat
2
7
17
758
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी आज पूर्व मंत्री स्व० डॉ० ब्रज बिहारी प्रसाद की 28वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 20, नेहरू पथ स्थित स्मृति संग्रहालय में आयोजित 'सर्वधर्म प्रार्थना' कार्यक्रम में शामिल हुये। @samrat4bjp
3
6
27
997
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। @samrat4bjp
3
6
601
12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के। एक विचार से शुरू हुई यात्रा, आज लाखों स्टार्टअप्स के रूप में बदल रही है भारत की तकदीर। बीते 12 वर्षों में भारत ने नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति दर्ज की है। स्टार्टअप इंडिया जैसी पहल ने युवाओं के विचारों को अवसरों में बदलने का मार्ग प्रशस्त किया है, जिससे नवाचार, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता को नई गति मिली है। @PMOIndia @officecmbihar @MIB_India #12YearsOfGaribKalyan #StartupIndia #InnovationIndia #ViksitBharat #AtmanirbharBharat
2
6
16
1,055
मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कौशल विकास योजना के तहत पिछले 8 वर्षों में 5,413 युवा-युवतियों को विभिन्न रोजगारपरक एवं आधुनिक ट्रेड्स में प्रशिक्षण दिया गया है। यह पहल आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के साथ आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। @samrat4bjp @BC_EBC_Bihar #SkillDevelopment #AtmanirbharBihar #Employment #YouthEmpowerment #BiharGovernment
1
6
25
1,897