Official handle of Chittorgarh Police, #Rajasthan. Our motto ~ सेवार्थ कटिबद्धता (Committed to Serve). Do not report crime here. Emergency #Police Helpline 100

Joined January 2017
3,920 Photos and videos
#चित्तौड़गढ़, 18 जून 2026। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत पुलिस थाना सदर निम्बाहेड़ा एवं जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नर्सरी के पौधों की आड़ में तस्करी कर ले जाया जा रहा @IgpUdaipur @PoliceRajasthan
1
1
17
287 किलो 720 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त टाटा ट्रक को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
12
#चित्तौड़गढ़, 18 जून 2026। पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य चोर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 4 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। @IgpUdaipur @PoliceRajasthan
1
2
16
आरोपियों ने निम्बाहेड़ा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिलों के लॉक तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया है।
5
#चित्तौड़गढ़, 18 जून 2026। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित 2 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। @IgpUdaipur @PoliceRajasthan
1
15
Chittorgarh Police retweeted
सजग राजस्थान, सुरक्षित राजस्थान! राजस्थान पुलिस के साइबर सपोर्ट सेंटर, जयपुर (CSC) द्वारा 24 मई 2025 से 23 मई 2026 तक की अवधि में कुल 2,803 साइबर अपराध से जुड़े मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण कर पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान की गई है। ग्राफ के अनुसार मुख्य आंकड़े इस प्रकार हैं: 💳 वित्तीय धोखाधड़ी (Financial Fraud): 1,350 मामले 📱 सोशल मीडिया धोखाधड़ी (Social Media Fraud): 1,453 मामले युवाओं को डिजिटल खतरों से सुरक्षित रखने के लिए साइबर सपोर्ट सेंटर, जयपुर की मुहिम रंग ला रही है। आंकड़ों के अनुसार, टीम द्वारा अब तक 50 स्कूलों/कॉलेजों में 77 विशेष अवेयरनेस सेशंस आयोजित किए जा चुके हैं। इसके माध्यम से 7,569 बच्चों को साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग और ऑनलाइन सेफ्टी के प्रति सीधे जागरूक किया गया है। "डिजिटल दुनिया में आपकी सतर्कता ही आपका सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपना ओटीपी (OTP) किसी से साझा करें। यदि आप या आपका कोई परिचित किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो बिना समय गंवाए तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। #RajasthanPolice #CyberSecurity #JaipurPolice #CyberAwareness #SafeRajasthan #StayAlert
2
33
45
1,852
#चित्तौड़गढ़, 17 जून 2026। पारसोली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 टन अवैध बजरी से भरी 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। कार्रवाई के दौरान मौके से दो ट्रैक्टर चालकों को गिरफ्तार किया गया। @IgpUdaipur @PoliceRajasthan
1
59
#चित्तौड़गढ़, 17 जून 2026। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत थाना शंभुपुरा ने जिला विशेष टीम (डीएसटी) की सूचना पर कार्रवाई करते हुए @IgpUdaipur @PoliceRajasthan
1
1
66
32 ग्राम अवैध स्मैक, व परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया ।
47
Chittorgarh Police retweeted
विशेष अभियान में 1.10 लाख से अधिक वाहनों पर कानूनी हंटर; अकेले मंगलवार को नपे 7,328 वाहन राजधानी के जयपुर पश्चिम और जयपुर ग्रामीण में तगड़ी नाकेबंदी से मचा हड़कंप; पुलिस चेकिंग से बचने के लिए शॉर्टकट ढूंढते नजर आए नियम तोड़ने वाले चालक जयपुर 17 जून। राजस्थान की सड़कों पर सुगम, सुरक्षित और नियमबद्ध यातायात व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शुरू हुआ महा-अभियान हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के कड़े निर्देशों के बाद प्रदेश के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मुस्तैद है। इस पूरे अभियान की कमान महानिदेशक पुलिस यातायात श्री अनिल पालीवाल और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस यातायात डॉ. बी.एल. मीणा संभाल रहे हैं, जिनके सुपरविजन में जिला पुलिस और ट्रैफिक टीमें सुबह से देर रात तक काली फिल्म, अवैध हूटर और मॉडिफाइड चेसिस वाले वाहनों को खंगाल रही हैं। समेकित आंकड़ों पर नजर डालें तो 4 जून से 16 जून 2026 तक के 13 दिनों के भीतर राजस्थान पुलिस ने कुल 1,10,206 वाहनों के खिलाफ सख्त दंडात्मक और विधिक कार्रवाई की है। इनमें ब्लैक फिल्म, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट, वाहन की अवैध संरचना परिवर्तन, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट, हूटर, प्रेशर हॉर्न तथा वाहनों पर अनाधिकृत शब्द एवं चिन्ह लगाने वालों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन किया गया। अभियान के तहत 16 जून को अकेले 7,328 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। ब्लैक फिल्म और नियम विरुद्ध नंबर प्लेट पर सबसे अधिक कार्रवाई: 4 जून से 16 जून तक अभियान के दौरान वाहनों के शीशों पर लगी ब्लैक फिल्म के विरुद्ध सर्वाधिक 41,982 कार्रवाई की गई। इसके अलावा नियम विरुद्ध नंबर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह के 28,462, वाहनों पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन के 15,156, वाहन की संरचना (बॉडी/चेसिस) में अवैध परिवर्तन के 10,606, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट एवं हूटर के 8,066 तथा प्रेशर हॉर्न/एयर हॉर्न के 5,934 मामलों में कार्रवाई की गई। 16 जून को 7,328 वाहनों पर कार्रवाई: अभियान के तहत 16 जून को प्रदेशभर में कुल 7,328 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इनमें वाहन की संरचना में अवैध परिवर्तन के 736, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट एवं हूटर के 638, प्रेशर हॉर्न/एयर हॉर्न के 435, ब्लैक फिल्म के 2,565, वाहनों पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन के 1,037 तथा नियम विरुद्ध नंबर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह के 1,917 मामलों में चालान बनाए गए। जयपुर पश्चिम में सर्वाधिक कार्रवाई: 16 जून को जिला स्तर पर जयपुर पश्चिम में सर्वाधिक 487 कार्रवाई दर्ज की गई। इसके बाद जयपुर ग्रामीण में 337, जयपुर यातायात में 294, चित्तौड़गढ़ में 289, धौलपुर में 276, बांसवाड़ा में 261, भीलवाड़ा में 250 तथा निवाड़ी में 249 कार्रवाई की गई। वहीं ब्लैक फिल्म के विरुद्ध सर्वाधिक 186 कार्रवाई जयपुर यातायात में तथा नियम विरुद्ध नंबर प्लेट के सर्वाधिक 132-132 प्रकरण जयपुर पश्चिम और बारां में दर्ज किए गए। नियमों की पालना ही सुरक्षित यात्रा की कुंजी: डीजी ट्रैफिक श्री पालीवाल ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें तथा वाहनों में किसी भी प्रकार की अवैध मॉडिफिकेशन, ब्लैक फिल्म, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, प्रेशर हॉर्न एवं नियम विरुद्ध नंबर प्लेट का उपयोग नहीं करें। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, अनुशासित यातायात व्यवस्था स्थापित करने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। #RajasthanPolice #RoadSafety #FollowTrafficRules #NoBlackFilm #SayNoToPressureHorn #SafeRajasthan #सड़क_सुरक्षा #यातायात_नियम
3
29
57
3,825
Chittorgarh Police retweeted
पुलिस द्वारा भीलवाड़ा में ड्रग फैक्ट्री ध्वस्त #RajasthanPolice #BhilwaraPolice #AntiDrugDrive #SayNoToDrugs #DrugBusted #BhilwaraAlert #ParasmalASP #NashaMuktRajasthan #SaveOurYouth #SocialPolicing
2
28
46
1,997
Chittorgarh Police retweeted
भारतीय स्वाभिमान, अदम्य शौर्य व वीरता के अद्वितीय प्रतीक, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। महाराणा प्रताप का संपूर्ण जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध डटने और मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वस्व अर्पण करने की प्रेरणा देता है। उनके इसी अप्रतिम साहस व स्वाभिमान के आदर्शों को आत्मसात कर राजस्थान पुलिस प्रदेश की कानून-व्यवस्था व आमजन की सुरक्षा के लिए सदैव निष्ठापूर्वक समर्पित है। आइए, इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर एक सुरक्षित, भयमुक्त और शांतिपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लें। @RajCMO @svoruganti1466 @RajGovOfficial @Rajeev_ips #MaharanaPratapJayanti #Shreya #RajasthanPolice #CommitmentToSafety #Jaipur
20
126
698
6,394
Chittorgarh Police retweeted
एसडीआरएफ जवानों के मुरीद हुए एनसीसी कैडेट्स: गाडोता बटालियन मुख्यालय में देखा फ्लड और रोप रेस्क्यू का हैरतअंगेज ड्राई डेमो • 89 कैडेट्स ने जाना आपदा प्रबंधन का बुनियादी ढांचा; संकट के समय गोल्डन ऑवर में घायलों की मदद करने की सीखी विशेष तकनीक जयपुर, 16 जून। एनसीसी के 89 कैडेट्स ने मंगलवार को एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय, गाडोता जयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान कैडेट्स को एसडीआरएफ की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक संरचना, आपदा प्रबंधन प्रणाली तथा विभिन्न प्रकार के रेस्क्यू अभियानों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही फ्लड एवं रोप रेस्क्यू के ड्राई डेमो के माध्यम से आपदा की स्थिति में अपनाई जाने वाली बचाव तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। एसडीआरएफ के कमाण्डेन्ट राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत फ्लड रेस्क्यू एवं रोप रेस्क्यू का ड्राई डेमो प्रस्तुत किया। कैडेट्स को जवानों ने बताया कि प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान किस प्रकार सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू अभियान संचालित किए जाते हैं तथा कठिन परिस्थितियों में जीवन रक्षा के लिए कौन-कौन सी तकनीकों का उपयोग किया जाता है। आपदा से बचाव और प्राथमिक सहायता की जानकारी: कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी दुर्घटना अथवा आपदा की स्थिति में रेस्क्यू टीमों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले आमजन किस प्रकार सुरक्षित रहते हुए घायलों एवं अन्य प्रभावित लोगों की प्रभावी सहायता कर सकते हैं। प्राथमिक प्रतिक्रिया और सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर भी विशेष जोर दिया गया। रेस्क्यू उपकरणों का कराया अवलोकन: भ्रमण के दौरान एनसीसी कैडेट्स को एसडीआरएफ परिसर का दौरा कराया गया तथा आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। जवानों ने प्रत्येक उपकरण की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं विभिन्न प्रकार की आपदाओं में उसके इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिससे कैडेट्स को आपदा प्रबंधन की व्यावहारिक समझ विकसित हो सके। कैडेट्स ने की एसडीआरएफ जवानों की सराहना: कार्यक्रम के अंत में एनसीसी कैडेट्स ने फ्लड एवं रोप रेस्क्यू के ड्राई डेमो को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। उन्होंने एसडीआरएफ जवानों की दक्षता, अनुशासन और समर्पण की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को युवाओं के लिए अत्यंत लाभदायक बताया। ​#RajasthanPolice #SDRFRajasthan #NCCCadets #DisasterManagement #RescueTraining
6
31
67
2,107
#चित्तौड़गढ़, 17 जून 2026। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत थाना सदर चित्तौड़गढ़ एवं जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए @IgpUdaipur @PoliceRajasthan
1
2
77
10 हजार रुपये के इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर बदमाश के फ्लैट पर दबिश देकर 36.46 ग्राम अवैध स्मैक, मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय एवं परिवहन में प्रयुक्त उपकरण तथा 66,800 रुपये नकद बरामद कर जब्त किए हैं।
53
#chittorgarh police,17 June. भारतीय स्वाभिमान, अदम्य शौर्य व वीरता के अद्वितीय प्रतीक, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। @IgpUdaipur @PoliceRajasthan
1
1
4
60
#chittorgarh police,17 June .भारतीय स्वाभिमान, अदम्य शौर्य व वीरता के अद्वितीय प्रतीक, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। @IgpUdaipur @PoliceRajasthan
2
12
83