ग्रामीण विकास एवं सूचना व जन-सम्पर्क विभाग, बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार द्वारा आज दिनांक-16.06.2026 को शिवहर जिला अंतर्गत पुरनहिया प्रखण्ड के बसंतपट्टी पंचायत में आयोजित 'सहयोग शिविर' का निरीक्षण किया गया।
दिनांक 16.06.2026
ग्रामीण विकास एवं सूचना व जन-सम्पर्क मंत्री श्री श्रवण कुमार ने आज पिपराही प्रखंड के मेसौढा पंचायत में आयोजित 'सहयोग शिविर' का निरीक्षण किया।जनता की समस्याओ के त्वरित समाधान के लिए लगाए गए इस शिविर में कुल 62 आवेदनो का मौके पर ही (ऑन-द-स्पॉट) निष्पादन किया गया।
ग्रामीण विकास एवं सूचना व जन-सम्पर्क विभाग, बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार द्वारा आज दिनांक-16.06.2026 को शिवहर जिला अंतर्गत डुमरी कटसरी प्रखण्ड के मकसूदपुर कररिया पंचायत में आयोजित 'सहयोग शिविर' का निरीक्षण किया गया।
राज्य के सभी 534 प्रखंडों में 16, 17 एवं 18 जून 2026 को आयोजित होगा प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर।
इस विशेष शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। साथ ही आवेदन, निबंधन, सत्यापन एवं e-KYC जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
@samrat4bjp#SahyogShivir#SahyogSeSamadhan#BiharGovernment#GoodGovernance#EaseOfLiving
जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर।
-----खरीफ महाभियान -2026: शिवहर में जिला पदाधिकारी ने एल.ई.डी. युक्त किसान जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
दिनांक 15.06.2026 से 27.06.2026 तक जिले की विभिन्न पंचायतों में घूम-घूम कर किसानों को दी जाएगी कृषि योजनाओं की जानकारी ------
विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), शिवहर द्वारा एक विशेष विधिक जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, श्री दीपक कुमार के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
#IPRDBihar की प्रमुख खबरें:
👉शारदीय (खरीफ) महाभियान - 2026 का शुभारंभ
👉 माननीय मुख्यमंत्री @samrat4bjp के कर-कमलों द्वारा किया गया शुभारंभ
👉दो किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
#IPRDSamachar#BiharNews#IPRDBihar
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना कार्य का शुभारंभ किया।
@samrat4bjp
दिनांक-14.06.2026
------मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ₹1278 करोड़ की ऊर्जा योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण, शिवहर के 1992 BPL परिवारों को मिलेगा 'मुफ्त सौर बिजली' का लाभ; शिवहर समाहरणालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े अधिकारी, जनप्रतिनिधि और उपभोक्ता -----
आज जिला पदाधिकारी, शिवहर की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित जिला संवाद कक्ष में जिला पंचायती राज कार्यालय द्वारा एक दिवसीय महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
आज दिनांक 13.06.26 को जिला पदाधिकारी,शिवहर की अध्यक्षता मे जिला स्तरीय एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक मे मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग के मासिक कार्यो की प्रगति एवं आगामी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियो को लेकर जिला टास्क फोर्स की गतिविधियों की समीक्षा की गई।
दिनांक-13.06.2026
जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर।
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (पटना) के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शिवहर द्वारा जिले के पिपराही ब्लॉक अंतर्गत धनकौल गांव में 'वीर परिवार योजना' के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर।
आज दिनांक-13.06.2026 को जिला पदाधिकारी, शिवहर श्रीमती प्रतिभा रानी, (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत सभी प्रधान लिपिकों के कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।
दिनांक: 12 जून 2026
जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर।
केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना के विज्ञापन संख्या-03/2025 के आलोक में आगामी 14 जून 2026 एवं 17 जून 2026 को दो पालियों में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
आज दिनांक-12.06.2026 को जिला समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय आरसेटी (RSETI) सलाहकार समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता शिवहर की जिला पदाधिकारी (DM) श्रीमती प्रतिभा रानी (IAS) ने की।