Official X (Twitter) account of the @EnergyBihar, GOB. Follow us for timely updates on our schemes, success stories & progress concerning our projects.
श्री @samrat4bjp माननीय मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा @PMSuryaGhar के अंतर्गत ₹1512 करोड़ की लागत से 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र के अधिष्ठापन का कार्यारम्भ एवं ऊर्जा प्रक्षेत्र की ₹1278 करोड़ की योजनाओं का कार्यारम्भ/उद्घाटन/लोकार्पण।
उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए माननीय ऊर्जा मंत्री श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने शुक्रवार को #SBPDCL के कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। (1(2)
@KumarBulo@IPRDBihar#BSPHCL#Bihar#PowerSector
बैठक में विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ता सेवाओं तथा चल रही परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। ऊर्जा मंत्री ने सभी योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में MD #SBPDCL श्री राहुल कुमार (IAS) सहित वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। (2/2)
राज्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में माननीय ऊर्जा मंत्री श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने गुरुवार को #SLDC का निरीक्षण कर विद्युत मांग-आपूर्ति, ग्रिड संचालन एवं लोड प्रबंधन की समीक्षा की। मीडिया कवरेज
@KumarBulo@IPRDBihar#BSPHCL#BiharEnergy
गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त भार पड़ता है, इसलिए सुरक्षा नियमों का पालन करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तुरंत नजदीकी विद्युत कार्यालय अथवा टोल फ्री न. 1912 पर दें।
@KumarBulo@IPRDBihar#BSPHCL#BiharEnergy
माननीय ऊर्जा मंत्री श्री @KumarBulo ने गुरुवार को स्टेट लोड डिस्पैच सेंटरका निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राज्य में विद्युत प्रबंधन, विद्युत मांग एवं आपूर्ति की स्थिति, ग्रिड संचालन व्यवस्था, रियल-टाइम लोड प्रबंधन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की।
अदम्य साहस एवं अद्भुत शौर्य के पर्याय, महान क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
@IPRDBihar@KumarBulo#RamPrasadBismil
अगर कोई आपको कॉल या मैसेज के माध्यम से बिजली बिल में छूट, KYC अपडेट या तुरंत बिजली काटने की बात करके डराए...तो समझ जाइए, मामला संदिग्ध हो सकता है।
ध्यान रखें, किसी भी फर्जी कॉल या संदेश की तुरंत 1930 पर शिकायत करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
#StaySafe#CyberFraud#BSPHCL
बिहार में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि! पीएम-कुसुम फीडर-लेवल सोलराइजेशन योजना के अंतर्गत दिनांक 10 जून 2026 को सारण जिले के मांझी पावर सब-स्टेशन (PSS) से 2.48 मेगावाट (AC) क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र को सफलतापूर्वक सिंक्रोनाइज कर दिया गया है। (1/2)
इस संयंत्र से अब ग्रिड को स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा की आपूर्ति शुरू हो गई है। सरकारी अनुदान आधारित सहायता के तहत एक निजी डेवलपर द्वारा विकसित इस परियोजना को अपने निर्धारित समय सीमा से पहले ही चालू कर दिया गया है। (2/2)
@Saran_dm#BSPHCL#PMKusum#RenewableEnergy#Solar#PSS#Bihar
गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त भार पड़ता है, इसलिए सुरक्षा नियमों का पालन करें।
सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तुरंत नजदीकी विद्युत कार्यालय अथवा टोल फ्री न. 1912 पर दें।
@KumarBulo@IPRDBihar#BSPHCL#BiharEnergy
बिहार के माननीय ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने मंगलवार को #BSPTCL की समीक्षा बैठक की। बैठक में विद्युत संचरण परियोजनाओं की प्रगति, रखरखाव और अनुरक्षण, कार्यान्वयन की स्थिति, चुनौतियों एवं आगामी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
@IPRDBihar@KumarBulo@BiharEnergy
ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में #BSPTCL के प्रबंध निदेशक श्री राहुल कुमार (भा.प्र.से.) सहित वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
#BSPHCL#Electricity#BiharEnergy#PowerSector
दिनांक 8 जून 2026 को माननीय ऊर्जा मंत्री @KumarBulo ने स्काडा सेंटर का भ्रमण कर कस्टमर केयर सेंटर की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि टोल-फ्री नंबर 1912 आम उपभोक्ताओं के लिए ‘फर्स्ट रिस्पॉन्स सिस्टम’ है। (1/2)
#Bihar#EnergyDepartment#PowerForAll#CustomerCare
उन्होंने शिकायतों के त्वरित एवं पारदर्शी निवारण को सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था की गहन समीक्षा की तथा उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर फीडबैक भी लिया गया। उन्होंने कहा उपभोक्ता संतुष्टि और निर्बाध बिजली आपूर्ति विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। (2/2)
@IPRDBihar@BiharEnergy