सरकारी स्कूलों की ये बदहाली देखकर बहुत दुःख होता है
आज़ाद हुए 75 साल हो गए। हम अच्छी शिक्षा का इंतज़ाम नहीं कर पाए। क्यों? हर बच्चे को बेहतरीन शिक्षा नहीं मिलेगी, तो भारत कैसे तरक़्क़ी करेगा?आइए, हम प्रण लें कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, इसके लिए हम सब मिलकर प्रयत्न करेंगे
27 साल से गुजरात में सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात के लोगों को कैसे सरकारी स्कूल दिए हैं, उसकी एक झलक ये देखिए.
गुजरात के शिक्षा मंत्री की विधानसभा भावनगर में आज मैंने दो स्कूलों का दौरा किया.